
*कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का लिया जायजा*
*लंबित प्रकरणों एवं फाइलों की समीक्षा कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश*
*खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण*
*टीकमगढ़, 09 अगस्त 2026।* कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज बल्देवगढ़ एवं खरगापुर तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने बलदेवगढ़ तहसील में मंगलवार को आयोजित होने वाले राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में अधिकारियों एवं पटवारियों के साथ बैठक कर रिकॉर्ड सुधार से संबंधित प्रकरणों एवं लंबित फाइलों की स्थिति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में विभिन्न फाइलों का अवलोकन करते हुए रिकॉर्ड सुधार से जुड़े लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा में शिविर लगाकर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा आमजन को अपने कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
कलेक्टर ने रिकॉर्ड सुधार कैंप में प्राप्त होने वाले एवं पूर्व से लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कैंप में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार त्वरित निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बलदेवगढ़ एसडीएम श्री निशांत भूरिया, बल्देवगढ़ बीएमओ श्री अंकित त्रिपाठी, सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उ
पस्थित रहे।
