Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीताज़ा ख़बरें

लखनऊ/प्रयागराज उत्तर प्रदेश। प्रयागराज मे अवैध संबंध मे हुई ह्त्या 1 महीने बाद कब्र से निकला प्रेमी का शव 🎀 बोरे मे भरकर पति पत्नी ने फेंकी थी लाश।

प्रयागराज में अवैध संबंध में हुई हत्या
1 महीने बाद कब्र से निकला प्रेमी का शव बोरे में भरकर पति-पत्नी ने फेंकी थी लाश

लखनऊ /प्रयागराज उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक महीना पहले 19 वर्षी युवक की हत्या में एक नया मोड़ आ चुका है सोमवार को शव को कब्र से बाहर निकलवा कर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया युवक की हत्या उसके चचेरे भाई ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी
औद्योगिक थाना क्षेत्र के विशंभर पुर निवासी 19 वर्षी #मोहित कुमार ट्रैकों में सामान लोडिंग अनलोडिंग का काम करता था बीते 3 #जनवरी की सुबह उसका शव पांडे का पुरवा गांव में एक नाले में मिला था
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर उसे दफन कर दिया था
पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोहित की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था
और मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था पूरे मामले की जांच की जा रही थी
इस मामले में परिवार हत्या की आशंका जता रहे थे
लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हो पा रही थी
पुलिस ने सोमवार को दोबारा शव को कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
नया मोड़ तब आया जब सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को नया मामला सामने आया
पुलिस को एक फुटेज में जिसमें 2 जनवरी की रात मोहित का चचेरा भाई विजय राज 30 वर्षीय और उसकी पत्नी सत्यारूपा 25 वर्षीय
एक बोरे में कुछ भरकर उस गांव की ओर जाते दिखे जहां बाद में मोहित का शव मिला था
यह मामला प्रेम प्रसंग का था
शक के आधार पर पुलिस ने विजय राज और उसकी पत्नी शतरूपा से पूछताछ में खुलासा किया उसका मोहित से प्रेम प्रसंग था और वह उससे मिलने आता था
2 जनवरी की दोपहर जब उसका पति घर पर नहीं था तब मोहित उनसे मिलने आया था उसने मोहित को लोगों को शक करने की बात कह कर घर आने से मना किया और खुद पड़ोस वाले घर चली गई

शाम को जब घर वापस लौटी तो मोहित का शव फंदे में लटका मिला इस बात को उसने फोन पर पति विजयराज को बताया इसके बाद दोनों ने फंदे में लाश उतारी और देर रात बोरे में भरकर फेंक दिए

बाद में जब मोहित के घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की कोई को शक ना हो इसके लिए खुद भी विजयराज उसकी पत्नी खोजबीन में लग गए
विजयराज यह भी बताया की बहनोई त्रिभुवन SRN अस्पताल में सफाई कर्मचारी है वह हत्या की बात बताई तो उसने पोस्टमार्टम हाउस में कुछ उसके परिचितों की मदद से पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलवा दिया
इसके बाद पीएम रिपोर्ट में किसी भी चोट का जिक्र नहीं हुआ
अब पुलिस ने मृतक के शव को दोबारा पोस्टमार्टम करने का निर्णय लिया मोहित के शव को 2 फरवरी को पुलिस ने खुदवा कर बाहर निकाला और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामले में
थाना प्रभारी परिवार को बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से परिवार वाले सहमत नहीं थे
जिसके बाद दोबारा पोस्टमार्टम पुलिस शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है
अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगीl

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!