
संभल के एएसपी अनुज चौधरी मामले मे सरकार ने हाईकोर्ट मे रिवीजन फाइल दायर की।
लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट 
संभल में सीजेएम दीपक कुमार जायसवाल ने एएसपी अनुज चौधरी समेत पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के पूर्व आदेश पर संभल पुलिस से आख्या रिपोर्ट मांगी है, जिसे 2 फरवरी तक जमा करना होगा। यह आदेश पहले सीजेएम विभांशु सुधीर ने यामीन की याचिका पर दिया था।
सरकार ने इस मामले में हाईकोर्ट में रिवीजन फाइल दायर की है।

