Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

अनुराग शर्मा ने शीर्ष नेताओं का किया धन्यवाद व्यक्त

बैजनाथ रितेश सूद कांग्रेस द्वारा जिला कांगड़ा के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए अनुराग शर्मा ने कांग्रेस संगठन का धन्यवाद किया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रभारी रजनी पाटिल, चेतन चौहान, विदित चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सहित जिला कांगड़ा के सभी मंत्री और कांग्रेस विधायक, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मैं विश्वास दिलाता हूं कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है,उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाएगीl उधर अनुराग शर्मा को अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक किशोरी लाल, एस सी सेल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप सोनी, शहरी विकास अध्यक्ष पपरोला सचिन शर्मा, शलव अवस्थी,रविंद्र राव, शांति कौल और कार्यकर्त्तायों ने अनुराग शर्मा को बधाई दी हैl

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!