तुलसी पूजन दिवस पर विहिप पदाधिकारियों ने शहरवासियों को दी शुभकामनाएं
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव एवं नगर अध्यक्ष शंकर साहू , जिला उपाध्यक्ष ममता यदु, जिला मातृशक्ति संयोजिका सत्य साहू ने तुलसी पूजन दिवस के पावन अवसर पर समस्त शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है तथा तुलसी की पूजा से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
उन्होंने बताया कि तुलसी पूजन दिवस तुलसी के धार्मिक एवं औषधीय महत्व को उजागर करता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी पूजन से भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
तुलसी पूजन दिवस की तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार तुलसी पूजन दिवस प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि का शुभारंभ 24 दिसंबर को सायं 7 बजकर 52 मिनट से होगा एवं समापन 25 दिसंबर की रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को ही मनाया जाएगा।
तुलसी पूजन विधि एवं महत्व
तुलसी पूजन दिवस के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर तुलसी के पौधे की विधिवत पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी माता का पूजन करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है, मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
अंत में विहिप पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से तुलसी पूजन कर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को अपनाने का आग्रह किया।
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
3 days ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
4 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
4 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
1 week ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
1 week ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
1 week ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
1 week ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस