
ब्यूरो.रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा l भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती 25 दिसंबर को अटल स्मृति पखवाडा के रूप में मनाई जाएगी l इस अवसर पर प्रतियोगितायें, विचार गोष्ठी, प्रदर्शनी तथा उनके जीवन पर आधारित कविता पाठ व स्वच्छता अभियान सहित दर्जनों रचनात्मक एवं प्रेरणादाई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे l इस सम्बन्ध में आज एक जिला स्तरीय कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि अटल ज़ी एक नेता ही नहीं थे वल्कि युग दृष्टा, कवि और राष्ट्रनायक थे उनके विचार आज भी देश की राजनीति और शासन व्यवस्था को दिशा देने का कार्य कर रहे हैँ l उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को उनकी मूर्ति स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा तत्पश्चात उनकी मूर्ति या चित्र पर दीपंजलि का कार्यक्रम होगा l 25 दिसंबर को प्रत्येक बूथ पर उनकी जयंती मनाई जाएगी प्रदर्शनी व विशाल गोष्ठी का आयोजन होगा l 26 दिसंबर को बीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविन्द सिंह व बीर बाल साहिबजादों के बलिदान दिवस को स्मरण कर गुरुद्वारे व सार्वजनिक स्थलों पर विशाल कार्यक्रम आयोजित कर उनके बलिदान व साहस का सन्देश दिया जायेगा l इसी दौरान मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के सम्बन्ध में मण्डल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएगी l भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सभी पदाधिकारियों से अटल ज़ी की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वाहन किया l बैठक में जिला प्रवासी दिनेश तिवारी व अवधेश गुप्ता, जगराम सिंह, संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, उत्तम सक्सेना, अयोध्या सिंह पटेल, प्रेमनारायण द्विवेदी, विवेकानंद गुप्ता, ममता मिश्रा,वंदना गुप्ता, जाग्रति वर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, पंकज रायक्रवार,अखिलेश दीक्षित,प्रेम नारायण पटेल उपस्थित रहे l

