एसएनए मॉडयूल के माध्यम से किया गया जिले के सभी 436 ग्राम पंचायत सचिवों को 01 करोड़ 41 लाख 07 हजार 359 रूपये की राशि का ऑनलाईन भुगतान
देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
राज्य में सिंगल नोडल एकांउट (एसएनए) मॉडयूल से ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन भुगतान करने वाला बालोद प्रथम जिला बन गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आज जिले के सभी 436 ग्राम पंचायत के सचिवों को राशि 01 करोड़ 41 लाख 07 हजार 359 रूपये एसएनए मॉडयूल के माध्यम से ऑनलाईन भुगतान किया गया।
मॉडयूल के क्रियान्वयन से ग्राम पंचायत सचिवों को राशि उनके खातों तत्काल अन्तरण हो गई। राज्य में सर्वप्रथम जिला बालोद के द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों का मानदेय, वेतन भुगतान एसएनए मॉडयूल से समय पर वेतन प्राप्त होने से ग्राम पंचायत सचिव ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि संचालक, पंचायत संचालनालय के निर्देशानुसार पंचायत संचालनालय अंतर्गत संचालित 06 योजनाओं का क्रियान्वयन एसएनए मॉडयूल से किया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत सचिव मानदेय वेतन शामिल है।
उक्त संबंध में बालोद जिलें के समस्त जनपद पंचायत के तकनीकी टीम द्वारा जनपद स्तर पर कार्यरत समस्त सचिवों का एसएनए पोर्टल में बेसिक जानकारी का इन्द्राज किया गया। इसके साथ ही संबंधित सचिवों के बैंक खाता को मैप करते हुए वैलिडेट किया गया। तत्पश्चात नवम्बर के उपस्थिति को जनपद एडमिन के द्वारा पोर्टल में प्रविष्टि की गई। इसके साथ ही क्रियान्वयन में आ रही तकनीकी समस्याओं का निराकरण जिला एवं राज्य के तकनीकी अधिकारियों द्वारा त्वरित किया गया।
हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के समस्याओं के निराकरण हेतु ‘हेल्पलाईन 2026’ का किया जाएगा संचालन ।
20 hours ago
*पूर्व संसदीय सचिव गुरु जी रामजीलाल उईके के अथक प्रयास से मिलेगी राहत आएगी दुर्घटना में कमी है*
20 hours ago
दल्ली राजहरा के लोडिंग क्वार्टर में ‘रंग लहर खल्लारी’ की धूम, रिकॉर्डिंग डांस ने जीता लोगों का दिल
20 hours ago
उत्तर प्रदेश के जालौन में यूपी पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है
21 hours ago
सेंट्रल बैंक महराजगंज के पास सड़क पर जलजमाव से परेशानी बढ़ी
21 hours ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। जिसके निर्देश पर पुलिस सुरेन्द्र साहनी को नदी मे लाश ढुढने ले गयी उसके विरुद्ध हो गया हत्या का मुक़दमा संवेदनहीनता की हद कर दी बरहज पुलिस और प्रशासन ने । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
21 hours ago
गोपालगंज जिला की शान बान एवं आन है अमृता सागर
22 hours ago
अमृता सागर एक उभरती, होनहार भारत की आन, बान एवं शान
3 days ago
गुणवत्ता अनुशासन और संवेदना सीलता का परिवार पर दिग विजय खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व पांच थानों को आईएसओ मान्यता
3 days ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त दिए टिप्स भाजपा नेता तिवारी स्थानीय विद्यार्थियों को लाइव सुनाया परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम