Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

भाजपा की बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण मजबूती पर जोर

ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारीSir को लेकर भाजपा की हुई बैठक बाँदा l जिले में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक बांदा विधानसभा के मंडल बिसंडा के ग्राम बिलगांव में संपन्न हुई जिसमें बूथ स्तर पर चल रहे कार्य, मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं संघटनात्मक मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद अभियान के जिला संयोजक उत्तम सक्सेना ने सभी बूथ अध्यक्षों बूथ प्रवासियों व बी एल ए 2 से एस आई आर से संबंधित चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और बिंदुवार समीक्षा की उन्होंने कहा एस आई आर अभियान संगठन की जमीनी मजबूती का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जितने सक्रिय होंगे हमारा संगठन उतना ही मजबूत होगा। मतदाता सूची शुद्धिकरण केवल तकनीकी कार्य नहीं बल्कि हमारी पारदर्शिता और विश्वसनीयता का आधार है ।हमें यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और प्रत्येक बूथ पर कार्य समयबद्ध सही तरीके से हो यदि सभी पदाधिकारी संगठित होकर प्रयास करेंगे तो फिर 2025 की सफलता सुनिश्चित है। बैठक में मौजूद जिला मंत्री राजर्षि शुक्ला ने कहा के संगठन के हर कार्यकर्ता की भूमिका एस आई आर अभियान में अत्यंत महत्वपूर्ण है ।सभी मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पूरी निष्ठा और दृढ़ता के साथ एस आर आई के कार्यों में सहयोग प्रदान करें। विधानसभा संयोजक अमित सेठ भोलू ने कहा कि यह अभियान केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि संगठन को नई ऊर्जा नई दिशा और मजबूत आधार प्रदान करने वाला प्रयास है। प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाना हमारा सामूहिक दायित्व है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष विनय कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए का कि हमें बूथ स्तर की गतिविधियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए । वरिष्ठ नेता पुष्कर द्विवेदी ने कहा वर्ष 2025 केवल एक लक्ष्य नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह कार्य यदि निष्ठा पूर्वक किया जाएगा तो इसके परिणाम अच्छे होंगे ।उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सुझाव दिए और सभी से एस आई आर 2025 के लिए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। बैठक का संचालक मंडल उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला ने किया । बैठक में बिसंडा मंडल के शक्ति केंद्र बिसंडा, जमरेही, बिलगांव, सहेवा के बूथ अध्यक्ष बूथ प्रवासी व बी एल ए 2 उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!