Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जयपुर में सजा सम्मान का मंच, जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन

गोल्डन इवेंट्स और बेटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, सेलिब्रिटी गेस्ट डॉ. आँचल पुरी रहीं मुख्य आकर्षण

  1. जयपुर। रविवार को होटल अटल छायाछत्र, जयपुर में गोल्डन इवेंट्स और बेटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सेलिब्रिटी गेस्ट डॉ. आँचल पुरी रहीं। 

कार्यक्रम के दौरान “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर विशेष टॉक शो का आयोजन किया गया, जिसमें बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी समान भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए। इस अवसर पर डॉ. किशोर गिठाला को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

अवार्ड समारोह में बेस्ट टेक कम्पनी का सम्मान टेकसोलेस कम्पनी को प्रदान किया गया। यह सम्मान कंपनी की टीम की ओर से रोहन पुरी, प्रणव, समर्थ और समृद्ध पुरी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

वहीं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सोचोफास्ट के फाउंडर राकेश गुर्जर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों, प्रतिभाओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में आयोजनकर्ता राज शर्मा और राहुल शर्मा ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 ने सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, तकनीक और प्रतिभा को एक मंच पर लाकर समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!