दल्लीराजहरा के शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता सिंह के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 26.11.2025 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सरिता स्वामी ने संविधान के विषय में अपने विचार व्यक्त किया तथा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतियोगियों को शुभकामनायें दी।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भारतीय संविधान, मानव अधिकार एवं छत्तीसगढ व भारत के सामान्य ज्ञान पर आधारित थी, जिसमें नौ समूह अंबेडकर, पटेल, तिलक, शास्त्री, गाँधी, गोखले, विवेकानंद, नेहरू, आजाद के नाम से विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। प्रत्येक समूह में चार-चार विद्यार्थी शामिल हुए, कुल चार राउंड के बाद ही परिणाम सुनिश्चित हुआ। उक्त प्रतियोगिता में विवेकानंद समूह ने प्रथम स्थान, शास्त्री समूह ने द्वितीय स्थान तथा अंबेडकर समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता “अनेकता में एकता विषय पर केंद्रित था, जिसमें प्रथम स्थान प्रीति निषाद एम.ए. तृतीय सेमेस्टर समाजशास्त्र ने, नेहा यदु बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान एवं हरप्रीत कौर पन्नु बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन डॉ. प्रवीण गुप्ता ने किया तथा समयपाल शिकलेश नरेटी एवं गणक के रूप में श्री योगश साहू एवं श्री किशोर पटेल का योगदान रहा। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापको में डॉ. ए.जॉन, श्रीराजेश कुमार ठाकुर श्रीमती यामिनी देवी, श्रीमति कांती नेताम श्रीमती अनिता ठाकुर, श्री दिनेश माखीजा, श्री देवदत्त शर्मा, श्री महावीर जैन, डॉ. कमल बोदले, श्री मोहन लाल, श्री डिगेन्द्र बघेल, कु. माधुरी देवांगन सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित रहे।
आशिकान-ए-रसूल का उमड़ा सैलाब: सुन्नी मुस्लिम आम जमात दल्ली राजहरा ने नातिया प्रोग्राम से मनाया ईद मिलादुन्नबी का जश्न
1 day ago
मरहबा या रसूलल्लाह की गूंज: दल्ली राजहरा में मजहबी शान-ओ-शौकत से मनाया गया मिलादुन्नबी का जश्न, मुल्क में अमन-चैन के लिए की गई दुआ
1 day ago
मस्जिदों में नमाज अदा कर निकाला जश्न ईद मिलाद उन नबी का पर्व शान शौकत जुलूस निकाला पैगंबर के जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम
1 day ago
नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव जी को डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की एकयुप्रेशर दर्शन पुस्तक महामहिम के पटना आवास पर भेट करते डा0 सुधा तिवारी, दीपक राय, लाडली
2 days ago
जयपुर में सजा सम्मान का मंच, जयपुर चॉइस अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन
3 days ago
श्रवण माह का चतुर्थ सोमवार को कुंडेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब भंडारे में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया
4 days ago
राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में शिवाजी मुख़र्जी का चयन झारखंड राज्य स्तर पर
4 days ago
बदौसा के बरकतपुर और काजीपुर में नाले पर पुल नहीं होने से ग्रामीण परेशान, जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर
6 days ago
डॉक्टर शांतनु दीक्षित को अतिरिक्त प्रभार सौंपने पर सवाल 21 अगस्त को मुख्यमंत्री से की शिकायत अतिरिक्त प्रभार हटाने की मांग, ग्रामीण
6 days ago
गोपालगंज जिले के शिक्षिका पुष्पा प्रसाद शिक्षिका मध्य बिधालय कुचायकोट का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुस्कार के लिए हुआ जिन्हें राष्टपति द्बारा सम्मानित किया जाएगा। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार ने निणंय लिया है कि गोपालगंज का नाम देश स्तर पर पहुचाने वाली पुष्पा प्रसाद पर डाकयूमेंटी फिल्म प्रवंध निदेशक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में निर्माता सुधा तिवारी द्बारा बनाया जाएगा ।