Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेश

राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में शिवाजी मुख़र्जी का चयन झारखंड राज्य स्तर पर

राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में शिवाजी मुख़र्जी का चयन झारखंड राज्य स्तर पर

ब्यूरो चीफ डॉ मनोज मोदी : झारखण्ड राज्यस्तरीय प्रतिभा ‘झारखण्ड प्रतिभा खोज’ के 16 वां संस्करण  में खेलो झारखण्ड योजना के अंतर्गत फुटबॉल श्रेणी में शिवाजी मुखर्जी का चयन राज्य स्तरीय के लिए चयन किया गया। इससे पुरे चंदनकियारी, बोकारो में हर्षोउल्लाश का माहोल है। चंदनकियारी के मोहाल छोटे से गांव से जन्मे शिवाजी मुख़र्जी का बचपन से ही फुटबॉल के प्रति काफी रुझान और हौसला था जिसे लेकर वह अपनी कार्यशैली में काफी बदलाव और जीतोड़ मेहनत किए। गाँव, समाज और विभिन्न प्रकार के समुदायों से हार्दिक बधाइयों का तांता लगातार आ रहा है। मोहाल + 2 हाई स्कूल के छात्र रहे शिवाजी वहां के सभी विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श स्पोर्ट्समैन बन गए हैं और इसके लिए वो शिक्षण दे कर भी हुनरमंद को निखारने का प्रयास निरंतरता से करते रहेंगे। यही इनका लक्ष्य है और जीवन में कभी हार न मानने वाले शिवाजी नाम के अनुरूप ही अपने कार्यक्षेत्र में अपने हुनर को राज्य से देश और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देश के लिए गोल्ड या सिल्वर मैडल की खाविश रखते हैं जिसके लिए वो अपने माँ पिताजी को बहुत बड़े इंस्पिरेशनल मानते हैं। इसके अलावा उनका बचपन श्री बाबा रामदास सरस्वती शिशु विद्या मंदिर  में गुजरा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमान चटर्जी, संस्थापक  विकास प्रसाद गुप्ता, उपप्रधानाचार्य गुरुचरण और समस्त शिक्षकगण ने शिवाजी को बधाइयाँ दिए तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना किए। परियोजना प्रभारी डॉ मनोज मोदी ने बताया की प्रतिभाओं की कमी गाँव और कस्बों में नहीं होती बस जरुरत है उनके पंखों की उड़ान देने की उनके प्रतिभा को पहचानना और तराशना ताकि वे और कठिन मेहनत , परिश्रम और तत्परता से अपने अपनी मंजिल को एक नयी उचाईयों तक लेकर जाए और अपने राज्य और देश का मान-सम्मान बनाये रखें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!