Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा सुलझाया गया पति पत्नी का विवाद मतभेद भूला कर बिखरने बचाया गया परिवार

ब्यूरो. रिपोर्ट.. अनुराग तिवारीपारिवारिक परामर्श केंद्र में सुलझाया गया पति पत्नी का झगडा बांदा.परिवार परामर्श केन्द्र टीम द्वारा परिवारिक विवादों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है । जिसके चलते पुलिस और समाजसेवियों द्वारा परिवारिक आपसी झगड़े,मतभेद को समाप्त कराकर सुलह कराते हुए परिवारों को बिखरने से बचाया । मामला जनपद के थाना पैलानी क्षेत्र की संगीता पत्नी सुरेश द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना दिया था कि उसके पति उसे पैसे नहीं देते व अपने साथ नहीं रखते है जिस पर परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम व समाजसेवियों द्वारा पति-पत्नी व उनके परिवारों को बुलाकर व्यक्तिगत व संयुक्त रुप से सुना गया एवं निष्पक्षता से मध्यस्थता की भूमिका निभाई तथा पारिवारिक,भावनात्मक व सामाजिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया।आपसी सुलह होने पर परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा परिवार को आपस में सामन्जस्य बिठाकर परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच किए पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र य नजदीकी थाने में सम्पर्क करने की सलाह दी गई ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!