राज्य के 27 जिलों में एक साथ हॉकी की सीटी 7 नवंबर की सुबह 8 बजे बजेगी। यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर इतिहास रचने का मौका होगा।
भारतीय हॉकी फेडरेशन ने फैसला लिया है कि पूरे देश में एक ही दिन हजार से अधिक हॉकी मैच खेले जाएंगे, ताकि इस अनोखे आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जा सके। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ हॉकी संघ ने भी राज्य के सभी जिलों में एक साथ मैच कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
संघ के अधिकारियों के अनुसार, यह आयोजन पूरी तरह से हॉकी संघ का होगा, खेल विभाग को इसमें शामिल नहीं किया गया है। जिला संघ अपने-अपने स्तर पर इस कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे। हाल ही में हुई राज्य व जिला संघों की बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई।
इस भव्य आयोजन की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सभी जिला इकाइयों से महिला व पुरुष टीमों की सूची मंगाई जा रही है। इसके आधार पर 1 नवंबर को राज्य हॉकी संघ की फिर एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अंतिम तैयारियों पर मुहर लगेगी।
मृणाल चौबे ने बताया कि 7 नवंबर 1925 को देश में पहली हॉकी प्रशासनिक संस्था बनी थी। सिर्फ तीन साल बाद 1928 में एम्स्टर्डम ओलंपिक में भारत ने नीदरलैंड को हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता था। तब से अब तक भारतीय टीम 8 ओलंपिक स्वर्ण जीत चुकी है — जो किसी भी देश के लिए हॉकी में सबसे अधिक है।
उन्होंने कहा, 1928 से 1959 तक का दौर भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग रहा। 80 और 90 के दशक में गिरावट आई, लेकिन 1998 के बाद भारतीय हॉकी ने फिर से नई उड़ान भरी।
गोपालगंज बिहार। बिहार सरकार द्बारा 45 फिल्मों की सुटिंग अनुमति दी गयी है जिसमें 38 फीचर फिल्म, 6 डाकयूमेंटी फिल्म एवं एक वेवसीरीज है तथा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में मईया थावे वाली, बिहार का जलवा, बौद्ध गया का महाबोधि मंदिर, अंधेरे में रोशनी की किरण, डिजिटल युग का संस्कार, बिहार बिधान सभा अध्यक्ष अप टू 2025 प्रमुख डाकयूमेंटी फिल्म है।
2 days ago
कलेक्टर विवेक श्रोतिय द्वारा आज क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों के खेतों का निरीक्षण
2 days ago
दर्दनाक हादसा: श्रमवीर चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, लोगों में भारी आक्रोश
3 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एससी-एसटी राहत प्रकरणों पर उच्च स्तरीय समन्वय बैठक
3 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की महत्वपूर्ण बैठक
3 days ago
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने टीकमगढ़ जिला बैठक जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलों अभियान को संबोधित
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बाल बिबाह पर आधारित टेली फिल्म ” अंधेरे में रोशनी की किरण ” प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा शीघ्र जनमानस के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार समीर एव सोनी है तथा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल, सह निर्माता सुधा तिवारी, निदेशक समीर, दिवाकर द्विवेदी, पटकथा लेखक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल है। फिल्म सुटिंग का अनुमति बिहार फिल्म निगम से प्राप्त हेतथा फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म प्रोडूसर एसोसिएशन द्बारा मिला है।
4 days ago
मुस्कान अभियान, एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई
4 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया जनपद के गैस एजेन्सी की बड़ी लापरवाही उजागर. डीएम ने दिया FIR के आदेश। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
4 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक एक झटके मे सभी हुए लाईन हाजिर। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट