
टीकमगढ़ जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी बलदेवगढ़ टीकमगढ़
*बल्देवगढ में 135 वीं जयंती अंबेडकर जन्मोत्सव पर मूर्ति पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब भव्य शोभायात्रा निकाली*
बल्देवगढ ।। नगर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण आरती वंदना जन्मोत्सव पर शौभायात्रा निकाली।

ग्रामीण क्षेत्रों के द्वारा शोभायात्रा निकाली नगर वासियों द्वारा जगह-जगह स्वागत पुष्प वर्षा कर अभिवादन स्वागत किया।
भीम दीवानो द्वारा मिष्ठान भण्डारण प्रसाद एवं पानी वितरण किया।
जयंती के अवसर पर गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उपस्थित जनों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। लोकतंत्र की मजबूत नींव है हमारा संविधान कार्यक्रम को संबोधित वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक ऐसा सर्व समावेशी संविधान दिया, जिसने हर वर्ग को समान अधिकार एवं महिलाओं सम्मान दिया और प्रगति के अवसर प्रदान किए। उनके द्वारा निर्मित संविधान की बदौलत ही आज भारत का लोकतंत्र विश्व में सबसे मजबूत है। सामाजिक न्याय के ऐसे पुरोहित थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शोषितों और वंचितों के उत्थान में समर्पित कर दिया। ऐसे महापुरुष को दलितों के ईश्वर कहना उचित होगा।
राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई विशेष रूप से बाबा साहेब के राष्ट्रवादी दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि वे देश की अखंडता से कभी समझौता नहीं करना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने धारा 370 का प्रखर विरोध किया था। शोषित वंचित लोगों के लिए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया ऐसे महापुरुष थे।उनका जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र सेवा का संकल्प यदि दृढ़ हो, तो कोई भी बाधा मार्ग नहीं रोक सकती। शिक्षित और संगठित समाज का आह्वान । बाबा साहेब के मूल मंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो,शासक बनो और संघर्ष करो’ मांगने से भीख मिलती है हक संघर्ष से मिलता है।पर जोर देते हुए कहा कि समाज में समता और भाईचारे को सुदृढ़ करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के दौरान लुहर्रा, गनेशपुरा,झिनगुवा,करमासन घाट डुम्वार, अमुस्या , बनेरा,देवरदा,लखेरी ,तमोरा,सेवार, लडवारी चार दर्जन से अधिक ग्रामीणों कि उपस्थिति दर्ज रही एवं बल्देवगढ नगर वासी वर्तमान अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामगोपाल चौरसिया सम्मिलित रहे।20 हजार के लगभग लोगों का काफिला बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।
बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहेब के जयघोष एवं नृतकला के साथ भीम चिंह लहराते हुए शोभा यात्रा निकली। तहसील प्रांगण से आरंभ बाजार होते हुए।बस स्टैंड पर समापन समारोह।

