ताज़ा ख़बरें

मान. मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा द्वारा दिशा लर्निंग सेन्टर का किया भ्रमण एसपी मनोहर सिंह की नव पहल की सराहना

टीकमगढ़ रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

 

*माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संजीव सचदेवा जी द्वारा “दिशा लर्निंग सेंटर” का किया भ्रमण, एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई की नवपहल की सराहना*

 

*मुख्य न्यायाधीश महोदय ने विद्यार्थियों से किया संवाद, पुलिस अधीक्षक की पहल को बताया प्रेरणादायक*

 

*विद्यार्थियों से बोले मुख्य न्यायाधीश श्री सचदेवा — “नकारात्मक सोच छोड़, निरंतर प्रयास करें तभी मिलेगा मुकाम”*

 

*टीकमगढ़ पुलिस की नई पहचान: किताबों से भविष्य गढ़ता “दिशा लर्निंग सेंटर”, मुख्य न्यायाधीश श्री सचदेवा जी हुए प्रभावित*

 

*माननीय मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, जबलपुर, श्री संजीव सचदेवा जी* द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2026 को *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के अनुरोध पर पुलिस लाइन परिसर स्थित “*दिशा लर्निंग सेंटर*” का भ्रमण किया गया।

 

भ्रमण के दौरान *माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय* ने सेंटर में अध्ययनरत विद्यार्थियों से सौहार्दपूर्ण संवाद किया एवं उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।

 

*पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* ने दिशा लर्निंग सेंटर के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ पुलिस द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यहां शांत, अनुशासित एवं प्रेरक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया गया है। सेंटर में विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें, समाचार पत्र, पत्रिकाएं, वाई-फाई सुविधा एवं नियमित मार्गदर्शन सत्र प्रदान किए जाते हैं। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर परीक्षा तैयारी हेतु आवश्यक सुझाव एवं प्रोत्साहन भी दिया जाता है।

 

इस पहल के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। *पिछले सत्र से अब तक दिशा लर्निंग सेंटर के 70 से अधिक* विद्यार्थियों का चयन एमपी पुलिस, एसएससी, व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुआ है, और यह सफलता निरंतर जारी है।

 

*माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री सचदेवा* ने *पुलिस अधीक्षक* की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक नवाचार बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास न केवल युवाओं को सही दिशा प्रदान कर रहा है, बल्कि पुलिस की जनसेवी एवं प्रगतिशील छवि को भी सुदृढ़ कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रवीणा व्यास, कलेक्टर श्री विवेक श्रोतीय, जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति लिटोरिया, एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक श्री कैलाश पटेल, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी देहात, सूबेदार उत्तम सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!