
जिंदगी व मौत से जूझ रहा तेजाब से झुलसा चन्दन, इलाज के लिए भेजा गया दिल्ली
लखनऊ उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
प्रधान प्रतिनिधि,ग्रामीण व कोचिंग कर रहे छात्र-छात्राओं ने इलाज के लिए लाखों रुपए इक्कठा कर किया सहयोग
सर्राफा दुकानदार ने चंदन के ऊपर फेंका था तेजाब
देवरिया जिले के मईल की घटना
तेजाब से गंम्भीर रुप से घायल पनिका गांव निवासी चंदन राजभर को मेडिकल कालेज से रेफर कर इलाज के लिए दिल्ली सफदरगंज बर्निग हास्पिटल के लिए ग्रामीणो के सहयोग से रविवार की शाम को भेजा गया। पैसा व गहने के लेनदेन को लेकर बृहस्पतिवार को हुए विवाद मे अभूषण दुकानदार द्वारा पनिका निवासी चंदन पर तेजाब फेक दिया था, जिससे चन्दन सहित आधादर्जन लोग झुलस गयें थे। इसमे चन्दन की हालत गंम्भीर होने प
र मेडिकल कालेज गोरखपुर मे इलाज चल रहा था। स्थिति में सुधार न होने पर क्षेत्रीय जनता व कुछ कोचिंग सेंटर के पढ़ रहे छात्र छात्राओं और ग्रामीणों , प्रधान के सहयोग से धन एकत्रित कर मौत व जिंदगी से जूझ रहे चंदन को इलाज के लिए लाखों रुपये का सहयोग कर उसे गांव के प्रधान द्वारा एंबुलेंस कर अपने भाई दिलीप के साथ गोरखपुर से दिल्ली भेजवाया गया। गांव के प्रधान प्रतिनिधि दिलीप कुमार ने बताया कि उसके इलाज में जो भी पैसा लगेगा मैं अपने और जनता के सहयोग से उसका इलाज करने के लिए हर समय तत्पर्य रहूंगा प्रधान की इस कार्य के लिए चारों ओर सराहना हो रही है।

