ताज़ा ख़बरें

नगर परिषद अध्यक्ष उमंग गुप्ता ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन

**नगर परिषद अध्यक्ष उमंग गुप्ता ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन** **वार्ड नंबर 13,14,15 को मुख्य मार्ग से जोड़ेगी सीसी रोड** जैतहरी/जैतहरी नगर परिषद के युवा और ऊर्जावान अध्यक्ष उमंग अनिल गुप्ता नगर विकास हेतु लगातार तत्पर रहते हैं। इसी विकास की कड़ी में नगर परिषद जैतहरी के बस्ती में बहु प्रतीक्षित सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन दिनांक 26 अक्टूबर 2025 रविवार को किया गया। उक्त सड़क निर्माण से वार्ड क्रमांक 12 13 14 15 को सीधे जैतहरी के मुख्य मार्ग से जोड़ा जा सकेगा। वार्ड वासियों की मांगों को देखते हुए युवा अध्यक्ष उमंग अनिल गुप्ता के द्वारा उक्त सड़क का भूमि पूजन कर शीघ्र निर्माण के लिए आदेश दिए गए ताकि यहां के रहवासियों को किसी प्रकार से आवागमन की असुविधा ना हो। नगर परिषद अध्यक्ष की लगातार यही कोशिश रहती है की नगर वासियों को किसी भी प्रकार से कोई असुविधा न हो सके। इसी तारतम्य में लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्रसिंह, भीखम सिंह, अशोक सिंह, लाल प्रताप सिंह, नाथूराम राठौर, नरेश नापित, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, अब्दुल जलील, कैलाश मरावी, शहीद नगर परिषद के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!