ताज़ा ख़बरें

दिशा महिला आजीविका संकुल संगठन – मोहला का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

🌸 दिशा महिला आजीविका संकुल संगठन – मोहला का वार्षिक अधिवेशन संपन्न 🌸

मोहला।

दिशा महिला आजीविका संकुल संगठन – मोहला द्वारा रजत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत वार्षिक अधिवेशन (आम सभा) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में एकता, आत्मनिर्भरता और आजीविका सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी माननीया श्रीमती भारती चंद्राकर जी, विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मोहला के सरपंच माननीय श्री गजेन्द्र पुरामें जी उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम पटेल श्री होरीलाल साहू, एडिशनल सीईओ माननीय दुग्गा सर, और बिहान परियोजना के जिला प्रबंधक श्री राम सर एवं बिहान परियोजना के ब्लॉक प्रबंधक श्री मदनलाल उईके जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में एक नई पहल के रूप में ऑटो रिक्शा सेवा का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के करकमलों से किया गया, जो महिला आजीविका के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम है।

संकुल अध्यक्ष सुकेश मंडावी, सचिव आशा जायसवाल और कोषाध्यक्ष हेमलता बाई द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसके लखपति दीदी एवं अन्य समूहों की महिलाओं ने अपनी सफलता की प्रेरक कहानियाँ साझा कीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। “बेटी हूँ मैं” नृत्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही।

मुख्य अतिथि श्रीमती भारती चंद्राकर जी ने कहा— “महिलाओं की प्रगति ही समाज की सच्ची प्रगति है।”

विशेष अतिथि श्री गजेन्द्र पुरामें जी एवं अन्य अतिथियों ने भी महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने स्वच्छ भारत और पोषण माह विषय पर रंगोली बनाकर सामाजिक संदेश दिए।

कार्यक्रम क्षेत्रीय समन्वयक आर्य सर, संकुल पीआरपी श्रीमती चंद्रप्रभा चंद्राकर, संकुल अकाउंटेंट शैल निषाद के मार्गदर्शन और सभी क्रेडर के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शबाना खान द्वारा किया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!