
हर ग्राम पंचायत में होगा खेल मैदान, ब्लाक में मिनी स्टेडियम
रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य है कि हर ग्राम पंचायत में खेल का एक मैदान हो ताकि ग्रामीण अंचल के बच्चे और युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकें। हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर मुख्य स्टेडियम का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। साथ ही ओपेन जिम और खेल प्रशिक्षण केंद्रों का भी विस्तार हो रहा है। उन्होंने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में युवक और महिला मंगल दलों को खेल सामग्री (स्पोर्ट्स किट) वितरित की। साथ ही, विधायक और सांसद खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

