
रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा. शहर के धीरज नगर निवासियों को विगत दिनों सदर तहसील प्रशासन ने कुछ मकानों को अवैध निर्णय बता कर नोटिस थमा दिया जिससे मोहल्ला वासियो ने मकान बुलडोजर चलने की आसंका जताते हुए दहशत महसूस किया मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग 10 साल गांव की पैतृक जमीन बेच कर पहले प्लाट लिया था की शहर में बच्चों को उचित शिक्षा दिला सके जिनसे प्लाट खरीदा गया था उस समय प्लाट के कागज पूरे लीगल प्लॉट लेने के बाद मकान का निर्माण कराया गया l लेकिन वर्तमान में तहसील प्रशासन ने जिस प्लाट में मकान बना हुआ है उसे जमीन को अवैध बताते हुए मोहल्ले में लगभग 10 लोगों को नोटिस दिया है l जिसके चलते मोहल्ला वासी दहशत में है कहीं उनके मकान पर बुलडोजर न चल जाए जिस मकान को लेकर पूरी जिंदगी भर की कमाई लगा दी गई अब अगर मकान में बोलो या चला तो हमारे पास कितनी कमाई नहीं है कि हम कहीं दूसरी जगह प्लांट लेकर मकान बना सके l मकान में कोई कार्रवाई हुई तो हम बेघर हो जाएंगे पूरा परिवार सड़क में रहने के लिए मजबूर हो जाएगा l उन्होंने बताया कि कई लोगों ने तो मकान बनाने के लिए हाउस लोन ले रखा है यदि कागजात अन लीगल होते तो बैंक लोन कैसे पास कर देती l इसलिए जिला प्रशासन से उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा कि मकान पर कोई कार्रवाई न करते हुए हमारे साथ न्याय करते हुए नोटिस वापस लिया जाए l

