ताज़ा ख़बरें

देवरिया उत्तर प्रदेश. दिशा बैठक मे बरहज विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका का फूटा गुस्सा भ्रष्टाचार पर बोला हमला .विडियो वायरल

*दिशा बैठक में बरहज विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शका का फूटा गुस्सा भ्रष्टाचार पर बोला हमला,वीडियो वायरल*

*रिपोर्ट राजेश कुमार यादव*

*देवरिया उत्तर प्रदेश*

*दिनांक 3 जुलाई 2025*
👉 “सब लोग अपने-अपने दायरे में रहें। अगर मैं दायरे से बाहर आया, तो ठीक कर दूंगा एक-एक को, किसी से डरता नहीं हु मैं।

 

👉मैं जानता हूं— चोरी, अपराध, तस्करी, भ्रष्टाचार का… ये पैसा दुराचार का नहीं, एक नंबर का पैसा है।”

👉दिशा बैठक में बरहज विधायक का फूटा गुस्सा, भ्रष्टाचार पर बोला हमला, वीडियो वायरल।

✍️देवरिया जिले की दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित की गई। बैठक उस समय विवादों में आ गई जब बरहज विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका ने मंच से अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाया और भड़क गए। गसी

🔶विधायक बैठक के दौरान PWD के एक्सईएन को संबोधित करते हुए बोले:

“कोई मतलब नहीं है ऐसी बैठक का… सुनिए एक्सईएन साहब, मैं PWD ऑफिस जा रहा हूं, वहीं बैठक कर रहा हूं, इंतजार कर रहा हूं आइये।” इसके बाद वह बैठक से गुस्से में उठकर बाहर निकल गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!