Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

नई दिल्ली .पूरी रथ यात्रा के दौरान भगदड मामले मे सरकार की बड़ी कार्रवाई डीएम और एसपी का ट्रांसफर दो अफसर सस्पेंड

*नई दिल्ली: पुरी रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, DM और SP का ट्रांसफर, दो अफसर सस्पेंड*

*30जून 2025*

*रिपोर्ट राजेश कुमार यादव*

*नई दिल्ली:* पुरी रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ ओडिशा सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए 2 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. वहीं ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने पुरी कलेक्टर, SP का ट्रांसफर कर दिया है. साथ ही विकास आयुक्त की देखरेख में विस्तृत प्रशासनिक जांच के आदेश भी दे दिए हैं.

 

*SP कलेक्टर का तबादला, 2 अधिकारी सस्पेंड:*

 

CMO की तरह से बयान में कहा गया है कि, पुरी के कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन और एसपी विनीत अग्रवाल का ट्रांसफर कर दिया गया है. जबकि DCP विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया है. चंचल राणा को नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि पिनाक मिश्रा ने नए SP का कार्यभार दिया गया है. इसके साथ ही मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

 

*मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान:*

 

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रत्येक मृतक श्रद्धालु के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. साथ ही सीएम ने इस पूरी घटना के लिए जगन्नाथ भक्तों से क्षमा भी मांगी है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- मैं और मेरी सरकार सभी जगन्नाथ भक्तों से क्षमा मांगते हैं। हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. यह लापरवाही अक्षम्य है. सुरक्षा चूक की तत्काल जांच की जाएगी, और मैंने निर्देश दिया है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं.”

 

*पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास मची भगदड़:*

 

बता दें कि ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार को मची भगदड़ में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए. यह कि घटना तड़के करीब 4 बजे हुई, भगदड़ में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 6 लोगों की हालत गंभीर है.

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!