Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जेकेएसएस के तत्वावधान में हुआ रक्तदान जन जागरूकता कार्यक्रम।

पीलीभीत। पूरनपुर के ग्राम पंचायत जमुनियां खास जन कल्याण सुरक्षा संघ कार्यालय पर सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ (जेकेएसएस) व नेहरू युवा केंद्र संगठन लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र पीलीभीत की संयुक्त दोनों संगठनों के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक की समर्पित टीम ने रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

जिला अस्पताल पीलीभीत से ब्लड बैंक की ब्लॉक समन्वयक आमरीन फातिमा ने रक्तदान से जुड़ी गहरी भ्रांतियां को दूर किया तथा रक्तदान क्यों करना चाहिए कब करना चाहिए, जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने उपस्थित लोगों को रक्तदान के फायदे के बारे में बताया रक्तदान के महत्व पर और जोर देने के लिए कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित किए गए जिसमें रक्तदान के कई लाभों को रेखांकित किया गया है। एक्शन प्लान के अन्य बिंदु जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं हरित रोजगार पर भी विस्तृत से चर्चा की गई। जन कल्याण सुरक्षा संघ के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जन कल्याण सुरक्षा संघ के युवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमराज वर्मा, कोषाध्यक्ष राममूर्तिलाल यादव, ग्राम प्रचार मंत्री बालकराम वर्मा, ग्राम उपाध्यक्ष महेन्द्र पाल उर्फ छोटे लाल, ग्राम सचिव जोगराज राठौर, पूर्व ग्राम अध्यक्ष सरवन पासवान, ग्राम प्रधान रामचंद्र लाल पासवान, राजीव कश्यप, अजय वर्मा, रमेश राठौर, धर्मेन्द्र भारती, विपिन शर्मा, सोनू रामाशंकर भारती, कैलाश सिंह यादव, प्रदीप कुमार कश्यप, प्रमोद भारती, राहुल यादव, शाहरुख, आयुष यादव, सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!