Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशसागर

वार्ड नंबर 18के साथ ही सभी वार्डो में पानी की समस्या से जूझ रहे लोग

नगर पालिका द्वारा टैंकर व्यवस्था ना के बराबर है

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। सागर शहर सहित उपनगरीय क्षेत्र में पानी की व्यवस्था न होने के कारण आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा पानी की व्यवस्था के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। नगर पालिका अंतर्गत आने वाले कई वार्ड ऐसे हैं जहां टैंकर भी नहीं जाते इस कम में देखें तो वार्ड क्रमांक 18 के लोगों का कहना है कि पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि वार्ड में पार्षद द्वारा कोई खास इंतजाम नहीं किया गया जिसके चलते वार्ड वासियों को काफी दिक्कत हो रही है पानी न आने का टैंकर माफिया सक्रिय हो चुका है जो मनमानी करके पैसा वसूल कर रहे हैं। गौरतलब है कि मकरोनिया क्षेत्र के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में टाटा कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछी तो गई है और इसका लाभ किसी को नहीं मिल पा रहा है राजघाट की जल सप्लाई आए दिन बिगड़ी रहती है गोरतलब है कि शान द्वारा पेयजल व्यवस्था के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है जो आम नागरिक तक नहीं पहुंच पा रही जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। मकारोनिया नगर पालिका द्वारा केवल भेदभाव का व्यवहार किया जा रहा है नगर पालिका अध्यक्ष केवल वही कार्य कर रहे हैं जहां बीजेपी के पार्षद है ऐसी सोच रखे तो विकास कार्य कैसे होंगे। कांग्रेस के वार्ड में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया जा रहा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!