Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशसागर

सिर पर बीयर की बोतल मारी, आरोपी गिरफतार

दुकान के सामने बाथरूम करने से मना करने पर विवाद

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दुकान के पास बाथरूम करने से मना करने पर विवाद हो गया। इस विवाद में आरोपी ने फरियादी के सिर पर बियर की बोतल मार दी जिसमें फरियादी घायल हो गया। घायल फरियादी ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस के अनुसार फरियादी बाबूलाल रैकवार 50 वर्ष निवासी बांग्ला नंबर 51 ने शिकायत की जिसमें बताया कि आरोपी सुनील और बबलू पंचर निवासी पीली कोठी से अपनी चाय की दुकान के पास बाथरूम करने से मना करने पर विवाद हो गया विवाद में आरोपी सुनील कोरीने जान से मारने की नीयत से फूटी बियर की बोतल से हमला कर दिया। मारपीट में फरियादी बाबूलाल घायल हो गया शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा 307 समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम बनाई और गिरफ्तार कर लिया। कैंट थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि आरोपी सुनील उर्फ बबलू पंचर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सुनील को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!