स्वछता अभियान बेअसर कचरा प्रबंधन को लेकर पंचायत लापरवाह
स्वच्छता अभियान बेअसर कचरा प्रबंधन को लेकर पंचायत नहीं कर रही ठोस पहल गांवों में कचरे के ढेर, बाहर रखे कचरा घर बने शोपीस, जिम्मेदार नहीं देते ध्यान संवाददाता गोविन्द दुबे रायसेन बरेली/कागजों में स्वच्छता अभियान तो चलाया जा रहा है, इसकी रिपोर्ट भी पंचायतों से लेकर बरिष्ठ कार्यालयों के जरिए सरकार तक पहुंच रही हैं, लेकिन धरातल पर हालत बद से बदतर बने हुए हैं। पंचायतों में न तो ग्रामीण जागरुकता का परिचय दे रहे हैं न ही पंचायतों के जिम्मेदार इसके लिए पहल कर रहे हैं, परिणाम स्वरुप स्वच्छता अभियान को पलीता लगाया जा रहा है। हालत यह है कि गांवों में अब भी जगह जगह कचरे के ढेर लग रहे हैं। पंचायत द्वारा बनाए गए कचरा घर शोपीस बने हुए हैं। ऐसे स्वच्छता अभियान को लेकर सरकार की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। उल्लेखनीय है कि बाड़ी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत कूड़ेदान बनाए गए थे। लेकिन यह कूड़ेदान लोगों के उपयोग में नहीं आ रहे हैं, जिससे गांव की मुख्य सड़कों के किनारे कचरे के ढेर लगे हुए है। जबकि पंचायत के द्वारा कचरा प्रबंधन के लिए कई पंचायत में (नाडेफ) कूड़ेदान का निर्माण कार्य कराया गया है। लेकिन यह सब अनुपयोगी पड़े हुए हैं। ग्रामीणों की सोच में बदलाव जरूरी, जागरूकता को लेकर करना होगी पहल सीईओ से जानकारी लेकर करेंगे कार्रवाई • पंचायत में स्वच्छता अभियान को लेकर सरपंच सचिव सहित जनपद स्वच्छता प्रभारी के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है तो हम इस संबंध में संबधित पर कार्रवाई करेंगे। साथ ही कचरा घर और नाडेफ की वर्तमान में क्या स्थिति है इसकी जानकारी सीईओ से मंगवाता हूं। अन उपयोगी पड़े कचरा बॉक्स इन पंचायतों में योजनाओं की स्थिति ग्राम पंचयत खेरी मुगली, कामतोन, चारगांव, पाली, किनगी, अलीगंज, सहित 50 से अधिक पंचायत की स्थिति खराब है। वर्ष 2022-23 में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में बनाए गए कूड़ेदान या तो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और यदि इनमें जो शुरुआत में कचरा जल गया था वह सालों गुजरने के बाद भी साफ नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में आने वाले बारिश के मौसम में कचरे के ढेर और सफाई नहीं होने की स्थिति में गांवों में संक्रमित बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। साथ ही सड़कों और नालियों की पंचायत ने महीनों से सफाई नहीं करवाई गई। वहीं नालियां चोक होने से सड़कों के ऊपर गंदा पानी बहता है और कई जगह गंदे पानी का भराव होने से गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित होता है और गांव के छोटे बच्चे संक्रमित बीमारियों का शिकार होते है। लेकिन इस समस्या का निराकरण करने के लिए पंचायत के सरपंच-सचिव ध्यान नहीं देते। ये हैं जिम्मेदार संतोष मुदगल, एसडीएम 11 जून को दिया है नोटिस पंचायत में निर्माण कार्य में जिस तरह सरपंच सचिव और जनपद के अधिकारी रुचि दिखाते हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर पंचायत में साफ सफाई को लेकर सरपंच, सचिव और अधिकारी गंभीर नहीं है। जबकि पंचायत सफाई व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सरपंच और सचिव की रहती है। लेकिन सफाई व्यवस्था के नाम पर सिर्फ बिल लगाने तक ही पंचायत के सरपंच और सचिव शामिल रहते हैं। इसके बाद सफाई कार्य पर उनके द्वारा बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जाता। वहीं जनपद अधिकारी स्वच्छता के नाम पर होने वाले निर्माण कार्यों का बिना जांच किए ही पूरा भुगतान कर देते हैं। • आपके द्वारा पूर्व में भी सूचना दी गई थी, जानकारी लेने पर पता चला है कि कचरा बॉक्स पूर्व की भांति पंचायत में सिर्फ रखे हुए हैं इनका उपयोग नहीं किया जा रहा। इस संबंध में 11 जून को सरपंच, सचिव और स्वच्छता प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि पंचायत में स्वच्छता का ध्यान रखा जाए और स्वच्छता बॉक्सो का उपयोग प्रारंभ किया जाए। -दानिश अहमद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बाड़ी
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
3 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
4 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
4 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
1 week ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
1 week ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
1 week ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
1 week ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस
1 week ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के बैनर तले डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में 1- हथुआ राज2- बिहारी फेमस 22 व्यंजन 3- गुरुद्बारा पटना की सुटिंग अनुमति मिला