*छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, देखे 10 हजार साल पुराने शैल चित्र, जाना महत्व*
कटनी न्यूज। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य कर रहे छात्रों के समूह विज़न के द्वारा प्रशासन द्वारा विकसित चितरंजन शैल वन में पहले सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को एकत्रित किया गया एवं उसे संग्रहण वाहन में डलवाया, निरंतर स्वच्छता के नारों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। जिसमें वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी सहभागिता रही।
*मनाया सिलवटे अच्छी है अभियान…*
कार्यक्रम में छात्रों ने बिना प्रेस किए हुए सिलवटों वाले कपड़ों को ही पहना, इसका उद्देश्य लोगों को प्रेस का उपयोग कम से कम करने हेतु जागरूक करना है। जानने की बात है कि कपड़ों पर प्रेस करके हर साल 0.19 मीट्रिक टन CO2 समतुल्य ग्रीनहाउस गैसें उत्सर्जित करते हैं, जो की जलवायु परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण कारण है।
*देखे 10 हजार साल पुराने शैल चित्र, जाना महत्व*
छात्रों ने कई शैल चित्रों को भी देखा जो यह दर्शाती हैं कि कटनी में सबसे पहले मानव सभ्यता का विकास हुआ था। छात्रों ने जाना की 10000 साल पूर्व मानव द्वारा निर्मित यह शैल चित्र संस्कृति, रीति-रिवाजों, परंपराओं और जीवन का अध्ययन करने के लिए प्राथमिक स्रोत है एवं इनका संरक्षण एवं संवर्धन करना बहुत महत्वपूर्ण है।
*मुख्य वन संरक्षक जबलपुर संभाग एवं जिला वन मंडलाधिकारी से मुलाकात*
छात्रों ने मुख्य वन संरक्षक जबलपुर संभाग एवं जिला वन मंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा से भी पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वृक्षारोपण एवं वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त किया। अधिकारियों के द्वारा छात्रों के कार्यों की सराहना की गई एवं उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहायता देने की बात कही।
इस कार्यक्रम के दौरान रेंजर नबी अहमद खान, आशुतोष माणके, काव्या गुप्ता, प्रिंसी पांडे, दीप्ति दिक्षित, कृष्णा तिवारी, दीक्षा गुप्ता, अक्षिका नामदेव, पूर्णिमा पांडे, आकृति गुप्ता, शालिनी बर्मन, अन्य स्वयंसेवक एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक पलेरा में सामूहिक दवा सेवन अभियान का हुआ शुभारंभ
2 days ago
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई 09 नव नियुक्ति आरक्षकों को सौंपे नियुक्ति आदेश
2 days ago
एकयुप्रेशर चिकित्सक/ एकयुप्रेशर थेरापिस्ट अपना इनरौलमेंट एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार में करावें- डा0 बंदना शर्मा
2 days ago
सुधा मूर्ति राज्य सभा सांसद ने राज्य सभा में एकयुप्रेशर फिर ट रिफरेलौजी को दर्द के लिए उपयोगी बताया।एकयुप्रेशर काउंसिल की कार्यालय सचिव सुधा तिवारी गोपालगंज ने सुधा मूर्ति जी को धन्यवाद एवं बधाई देतें हुए सभी सांसद को एकयुप्रेशर काउंसिल के सानिध्य में एकयुप्रेशर का प्रयोग करने के लिए प्रस्ताव भेजा। www.acupressurecouncil.com 9934969232
2 days ago
हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के समस्याओं के निराकरण हेतु ‘हेल्पलाईन 2026’ का किया जाएगा संचालन ।
2 days ago
*पूर्व संसदीय सचिव गुरु जी रामजीलाल उईके के अथक प्रयास से मिलेगी राहत आएगी दुर्घटना में कमी है*
2 days ago
दल्ली राजहरा के लोडिंग क्वार्टर में ‘रंग लहर खल्लारी’ की धूम, रिकॉर्डिंग डांस ने जीता लोगों का दिल
2 days ago
उत्तर प्रदेश के जालौन में यूपी पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है
2 days ago
सेंट्रल बैंक महराजगंज के पास सड़क पर जलजमाव से परेशानी बढ़ी
2 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। जिसके निर्देश पर पुलिस सुरेन्द्र साहनी को नदी मे लाश ढुढने ले गयी उसके विरुद्ध हो गया हत्या का मुक़दमा संवेदनहीनता की हद कर दी बरहज पुलिस और प्रशासन ने । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट