ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय रथ यात्रा सेवा शिविर हेतु रितिक चौधरी का चयन जिले में खुशी की लहर

राष्ट्रीय रथ यात्रा सेवा शिविर हेतु रितिक चौधरी का चयन, जिले में खुशी की लहर

टीकमगढ़।पलेरा के रहने वाले रितिक राज का चयन भारत स्काउट एवं गाइड्स द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के रथ यात्रा सेवा शिविर 14 जुलाई से 18 जुलाई तक , पुरी (उड़ीसा) के लिए टीकमगढ़ जिले के प्रभावी स्काउट रितिक चौधरी (रितिक राज अहिरवार) का चयन किया गया है। यह शिविर विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान आयोजित किया जाएगा, यह रथ यात्रा विश्व की सबसे बड़ी रथयात्रा मानी जाती है

भारत स्काउट एवं गाइड्स मध्यप्रदेश द्वारा जारी चयन सूची में रितिक चौधरी का नाम शामिल होने पर जिले के स्काउट-गाइड परिवार, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। रितिक राष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सेवा, अनुशासन और नेतृत्व का परिचय देंगे।

इस उपलब्धि पर रितिक चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय जिला कलेक्टर महोदय विवेक श्रोतीय जी ,SP मनोहर सिंह मंडलोई जी , जिला शिक्षा अधिकारी हनुमंत सिंह चौहान जी,जिला स्काउट गाइड प्रभारी ASOC एम.एल. अहिरवार सर, संभाग स्काउट एवं गाइड प्रभारी DSOC कंचन सिंह मैडम, जिला रोवर लीडर राजेश कुमार सोनी सर, प्राचार्य महोदय महेश कुमार रावत जी, स्काउट प्रभारी शैलेन्द्र सिंह राय सर तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों और अपने परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग से ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ है।

रितिक के चयन पर स्काउट-गाइड संगठन के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल रितिक के लिए बल्कि पूरे टीकमगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!