ताज़ा ख़बरें

भूमि सीमांकन के ऐवज बीस हजार रिश्वत लेने का आरोप आदिवासी महिलाओं ने एसडीएम भारती मिश्रा से की पटवारी पर सख्त कार्रवाई की मांग

भूमि सीमांकन के लिए बीस हजार रिश्वत मांगने का आरोप, आदिवासी महिलाओं ने एसडीएम से की पटवारी पर कार्यवाही की मांग ।

हल्का भेलसी बल्देवगढ का मामला सामने आया है

 

टीकमगढ़ जिले में पटवारी का और तहसील संबंधित ट्रेंड चल रहा है जो सुर्खियों में रोज बने रहते हैं।

 

बल्देवगढ़

इन दिनों बल्देवगढ़ राजस्व विभाग में लगातार भ्रष्टाचार के मामलो की खबर सामने आ रही हैं।पटवारी सहित अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।बल्देवगढ़ में राजस्व विभाग इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है क्षेत्र में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप की चर्चाएं खुलेआम सुनने को मिल रही हैं।

वही भ्रष्टाचार के मामले को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने के लिए भी आवेदक कार्यालय पहुंच रहे हैं।इसी प्रकार से बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम भेलसी से बेटीबाई सौर पुत्री मगना सौंर एवं सुमित्रा पत्नी ख़ित्ता के द्वारा एसडीएम को एक शिकायती लिखित आवेदन दिया।जिसमें पटवारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए दोनों महिलाओं ने एसडीएम को बताया कि भूमि खसरा नंबर 377/2 रकवा 2.549 हेक्टर ग्राम भेलसी भूमि का सीमांकन करने के लिए आवेदन दिया गया था जिसमें सीमांकन करवाने के लिए हल्का पटवारी भेलसी मनीराम यादव के द्वारा ₹20000 रिश्वत की मांग की गई। साथ ही आरोप लगाया कि पटवारी द्वारा आपसी सरहदी किसानों से मिलकर उक्त भूमि पर कब्जा अनुसार सीमांकन ना कर गलत तरीके से सीमांकन कर दिया।इसके बाद सही सीमांकन के लिए पटवारी के द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही है।साथ ही बताया कि उक्त महिलाओं के द्वारा पूर्व में भी सीमांकन के लिए हल्का पटवारी मनप्यारे आदिवासी को ₹4000 दिए थे।

महिलाओं ने एसडीएम से हल्का पटवारी मनीराम यादव के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!