बरेली, 2 जून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार तथा बरेली लोकसभा के मा0 सामान्य प्रेक्षक जीवन बाबू के की उपस्थिति में आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत समस्त प्रत्याशियों/ प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
बैठक में मतगणना के संबंध में माननीय चुनाव आयोग के निर्देशों/गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी देकर मतगणना के समय उनका अनुपालन करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में बताया गया कि चार जून को सुबह आठ बजे मतगणना आरम्भ हो जायेगी लेकिन इससे पूर्व ईवीएम को स्ट्रांग रुम से मतगणना हॉल तक लाया जायेगा। यह कार्य मतगणना एजेण्ट आदि की उपस्थिति में हो इसके लिये सुबह छः बजे ही समस्त सम्बंधित उपस्थित रहे, जिससे उनके सामने स्ट्रांग रुम से ईवीएम निकालकर मतगणना हॉल में लायी जायें। इसी प्रकार मतगणना के उपरांत स्ट्रांग रुम में ईवीएम रखे जाने के समय भी मतगणना एजेण्ट अवश्य उपस्थित रहें और अपने सामने उक्त कार्यों को करवाये।
इसके अतिरिक्त पोस्टल बैलेट ट्रेजरी के डबल लॉक से मतगणना स्थल तक मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी की देखरेख में ले जाएंगे इस समय पर भी प्रत्याशी स्वयं या उनके एजेंट उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि उपस्थित प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियो जिनकी डिटेल फॉर्म 18 पर दी गयी थी उनका पहचान पत्र जारी कर दिया गया है, बिना पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जायेगा तथा मतगणना हॉल में मोबाइल फोन सहित समस्त इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित हैं। अतः कोई भी प्रत्याशी या एजेण्ट मतगणना हाल में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगे।
बैठक में बताया गया कि मतगणना स्थल पर पार्किंग की वही व्यवस्था लागू की जा रही है जो पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय की गयी थी। समस्त सम्बंधित अपनी गाड़ियां निर्धारित पार्किंग में ही खड़ी करें, अन्यत्र कहीं पार्किंग ना की जाये।
मतगणना हॉल के निकट एक हॉल में जाकर भोजन, पानी आदि ग्रहण किया जा सकता है लेकिन मतगणना हॉल में भोजन करने व पानी की बोतल आदि लेकर जाने की अनुमति नहीं है। मतगणना हॉल में मतगणना कार्मिकों व मतगणना एजेण्टों के प्रवेश हेतु अलग-अलग प्रवेश द्वार व्यवस्था की गयी है।
बैठक में जानकारी दी गयी कि गेट नबंर एक से लोकसभा क्षेत्र आंवला के अन्तर्गत आने वाली विधानसभा फरीदपुर, आंवला, बिथरीचैनपुर के कार्मिकों व एजेण्ट का प्रवेश होगा। गेट नंबर दो से लोकसभा क्षेत्र बरेली के अन्तर्गत आने वाली विधानसभा बरेली शहर, बरेली कैन्ट, भोजीपुरा, नवाबगंज, मीरगंज के कार्मिकों व एजेण्ट का प्रवेश होगा तथा गेट नंबर तीन से लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत के अन्तर्गत आने वाली विधानसभा बहेड़ी के कार्मिकों व एजेण्ट का प्रवेश होगा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान द्वारा बताया गया कि मतगणना परिसर में प्रवेश हेतु प्रत्येक व्यक्ति के पास अपना आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिए उसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
बैठक में प्रत्याशी/उनके प्रतिनिधिगण सहित समस्त सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मधुबनी : झंझारपुर अनुमंडल के रुद्रपुर थाना में देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
3 hours ago
मधुबनी : झंझारपुर अनुमंडल के रुद्रपुर थाना में देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
3 hours ago
आजादी के 80 वर्षगांठ हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व
4 hours ago
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ कार्यालय (मोजेस भवन) में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव ने किया ध्वजारोहण
4 hours ago
दल्ली राजहरा जामा मस्जिद में लहराया तिरंगा, देश की सलामती के लिए उठीं दुआएं, बड़े ही शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
1 day ago
जन सेवा सीमित द्वारा लगाए
2 days ago
भारतीय स्टेट बैंक राजहरा और व्यापारी संघ के साझा प्रयास से सुलझी दल्ली राजहरा में चिल्लर की समस्या
2 days ago
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सेवा से पृथक
3 days ago
डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल का जन्म दिन सदभावना