Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

1 जुन को मतदाताओं के लिए कैमूर के रेस्टोरेंट ने 30% की दी है छुट

कैमूर भभुआ के रेस्टोरेंट के संचालकों ने भी मतदाता जागरूकता अभियान में अपना नाम दर्ज कराया

vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट                                    34 सासाराम लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कैमुर ज़िले में मतदान 1 जून 2024(शनिवार) को मतदान निर्धारित है। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के निर्देश के आलोक में सभी प्रखंडों में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज दिनांक 29.05.2024 को उप विकास आयुक्त कैमुर ज्ञान प्रकाश की अध्यक्षता में कैमूर जिला स्थित रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा रेस्टोरेंट संचालकों को भी मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु अनुरोध किया गया।

आज आयोजित बैठक के उपरांत ज़िले के विभिन्न रेस्टोरेंट यथा – स्वीट टूथ,कैमुर किचन,कैमुर जायका,फाइव स्टार,खाना ख़ज़ाना,BR 45 एवं होटल मोहनिया विहार के संचालकों के

द्वारा मतदाताओं के लिए(जो 1 जून को मतदान करेंगे उनके लिए)ऑफर निकाले गए।

1 जून 2024 को मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के उपरांत अमिट स्याही के साथ मतदाता उपरोक्त नामित रेस्टोरेंट में उनके पसंदीदा एवं लाजबाब खानों पर 30% की छूट पा सकेंगे.मतदाता की पहचान उनके अमिट स्याही से की जायेगी।

बैठक में डीएसपी मुख्यालय ,संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर कैमुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!