शाजापुर, 28 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के संदर्भ में 04 जून 2024 को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर में होने वाली मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा व्यवस्थित रूप से मतगणना कराने के लिए जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधित आदेश पारित किये हैं।
प्रतिबंधात्मक आदेश के अनुसार 04 जून को प्रात: 6.00 बजे से मतगणना समाप्ति तक शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाजापुर परिसर के 100 मीटर तक के क्षेत्र में वाहनों (शासकीय वाहनों को छोड़ कर) के प्रवेश को प्रतिबंधित करते हुये निषेधित क्षेत्र घोषित किया गया है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाजापुर परिसर के 100 मीटर की परिधि में 05 या 05 से अधिक व्यक्ति क्षेत्र में एक साथ न तो एकत्रित होगें और न ही आवाजाही करेंगे। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाजापुर परिसर में किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति प्रतिबंधित सामान जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मोबाईल फोन, स्मार्ट घड़ियाँ, ब्लूटूथ डिवाइस, हेड फोन, पेन/बटनहोल कैमरा, स्कैनर, कैलकुलेटर, स्टोरेज डिवाइस आदि को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाजापुर परिसर या मतगणना भवन में धूम्रपान (बीडी, सिगरेट एवं पान तम्बाकू), माचिस, लाईटर, ज्वलनशील पदार्थ जैसे पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, लकड़ी, कागज, लिक्विड पेट्रोलियम गैस इत्यादि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। राजनैतिक दल एवं विजय अभ्यर्थी नियमानुसार अनुमति प्राप्त कर ही विजय जुलूस निकाल सकेंगे। तिथि 04 जून 2024 को आबकारी विभाग द्वारा शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त आदेशों का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 व भारतीय दण्ड संहिता 1860 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 तथा के प्रावधानों के तहत् दण्डनीय अपराध होगा। विधिक प्रावधानों के उल्लंघन पर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकेगी।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में युवा जोड़ो अभियान बल्देवगढ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में बढ़ाया आत्मविश्वास और जागरूकता
4 days ago
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
4 days ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
5 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
5 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
2 weeks ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
2 weeks ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
2 weeks ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी