
‘ सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 15 जुलाई से होंगी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) की 10 वीं व 12 वीं की परीक्षाओं में असफल हुए परीक्षार्थियों के लिए 15 जुलाई से कंपार्टमेंट परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी । सीबीएसई की परीक्षा में इस वर्ष 10 वीं में 1,32,000 और कक्षा 12 वीं में 1,22,000 से अधिक छात्रों की कंपार्टमेंट आई है । विद्यार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं । कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन फार्म में विद्यार्थी को सभी आवश्यक विवरण जैसे नाम , रोल नंबर ,जन्मतिथि , विषय और अन्य जानकारी भरनी होगी । वहीं , सीबीएसई जून के पहले सप्ताह में कंपार्टमेंट परीक्षाओं की विस्तृत तिथियों की घोषणा कर सकती है ।

