Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: बिन बिजली बेहाल रहे लोग, 24 घंटे बाद मिली आपूर्ति

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। गिरैया बाजार के बिजली उपभोक्ताओं को 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति नसीब हो सकी। यहां जले ट्रांसफाॅर्मर को शनिवार रात बदल दिया गया। बता दें कि शुक्रवार शाम गिरैया बाजार में लगा 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर शुक्रवार रात फुंक गया।
इससे सैकड़ों उपभोक्ताओं के घर में अंधेरा छा गया। लोगों ने सामान्य कटौती समझ बिजली आने का इंतजार किया लेकिन दो घंटे बीत जाने के बाद आपूर्ति मिलने पर जानकारी की तो ट्रांसफाॅर्मर फुंकने की जानकारी हुई। शुक्रवार पूरी रात लोगों को भीषण गर्मी में करवटें बदलकर रात बिताना पड़ा। पेयजल की भी किल्लत से लोग जूझते रहे।
सुबह हुई तो उपभोक्ताओं को लगा कि शनिवार दोपहर तक ट्रांसफाॅर्मर बदल दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में चिलचिलाती धूप व बेदम कर देने वाली गर्मी के बीच उपभोक्ता दिन बिताने को मजबूर हुए। उपभोक्ताओं ने नाराजगी भी प्रकट की। इस बीच अकबरपुर से ट्रांसफाॅर्मर मंगाकर शनिवार देर शाम उसे बाजार में लगा दिया गया। आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। जेई डीके पटेल ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!