Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: गर्मी की तपिश व लू से जनजीवन बेहाल

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर
गर्मी से अभी कई दिनोंं तक राहत नहीं मिलने वाली है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस बीच पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, अब तापमान 42 डिग्री पर जा पहुंचा है, जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा।
गर्मी की तपिश व लू चलने से लोग बेहाल रहे। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। उधर, बिजली की कटौती होने से भी लोग गर्मी में पसीना पोछते नजर आए। सोमवार को भी 42 डिग्री अधिकतम तापमान रहने की संभावना जताई गई है। शनिवार को 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। जो रविवार को बढ़कर 42 डिग्री पर पहुंच गया।
सुबह 10 बजे से ही लू चलने लगी। भीषण गर्मी से दोपहर में बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। शाम छह बजे तक यही हालात बने रहे। गर्म हवाएं प्रभावी होने की वजह से छह बजे के बाद ही लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। हालात यह हो गए हैं कि घरों में लगे पंखोंं से भी गर्म हवा निकल रही है। एसी में ही सुकून मिला। इस नाते बाजार में एसी की बिक्री में उछाल नजर आया है।
——————————

ट्रिपिंग से लोग बेहाल : भीषण गर्मी के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीणांचल क्षेत्र के बिजली घरोंं पर बढ़े लोड से रविवार को ट्रिपिंग का दौर जारी रहा। हर घंटे पर बिजली की लुका छुपी से उपभोक्ता गर्मी में बेहाल नजर आए। पावर कारपोरेशन के जिम्मेदारोंं ने बिजली घरोंं पर इसकी वजह क्षमता से अधित लोड बढ़ने से ऐसा होने की जानकारी दी। हालांकि इस जानकारी से इतर उपभोक्ताओं को इस गर्मी में बिजली आपूर्ति से बेहाल होना पड़ा।
———————————-
डायरिया के मरीजों की बढ़ी संख्या : जिला अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डा.संजय वर्मा का कहना है कि जिला अस्पताल में गर्मी में मरीजों की संख्या प्रतिदिन 1200 के करीब पहुंच गई है। इसमें बड़ी संख्या में डायरिया से पीड़ित इलाज कराने पहुंच रहे हैं। ऐसे में पर्याप्त पानी पीकर ही घर से बाहर निकलें। ताजे व पोषण युक्त भोजन लें। पेय पदार्थ जैसे नारियल पानी, ताजा रस, ठंडा दूध, नीबू पानी, आम पना का सेवन करते रहें। ढीले और सूती कपड़ों का उपयोग करें। धूप में बाहर निकलते समय टोपी, ग्लव्स, चश्मा आदि का उपयोग करें। तबीयत खराब होने पर चिकित्सक से तुरंत परामर्श लें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!