Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

ककरहटी उप डाकघर अधीक्षक की मनमानी, पन्ना से चला रहें पोस्ट आफिस

कभी भी तत्काल जमा नहीं होता पैसा ना रजिस्टर्ड होती डाक

ककरहटी सहित क्षेत्र के लोगों को होती है परेशानी

(जावेद खान पन्ना )ककरहटी– इंडिया पोस्ट का उप डाकघर मोजूद है और जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार अभिषेक खरे अधीक्षक पदस्थ हैं। अधीक्षक ना तो कभी ककरहटी आते हैं और ना ही आमजन के कोई कामकाज से इनको मतलब है। यही नहीं इनके अधीन आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के डाक आफिस में पदस्थ कर्मचारी ही ककरहटी उप ड़ाकघर को संचालित करते हैं। और ग्रामीण क्षेत्र के अपने आफिस तक नहीं पहुंचते हैं। जब भी इन लोगों से इस बारे में बात की जाती है तो है तो कोई ना कोई बहाना बना दिया जाता है। वहीं उप डाकघर ककरहटी के अधीक्षक अभिषेक खरें ने ककरहटी उपड़ाक घर की हालत बद से भी बद्तर कर दी है। डाकघर से संबंधित शासन की बित्तीय योजनाओं की जानकारी के लिए भी लोगों को भटकना पड़ता है पर उप डाकघर अधीक्षक नहीं मिलते हैं। लोगों द्वारा पैसा जमा करने बाद भी 2-3 दिन तक रशीद के लिए इंतजार करना पड़ता है।वही डाक रजिस्टर्ड करवाने में दो दो दिन तक लोगों को भटकया जाता है।वरिष्ट अधिकारीयों का संरक्षण प्राप्त अभिषेक खरें को किसी का भी डर नहीं है।और व चाहते हैं की पन्ना से ही ककरहटी का उप डाकघर चलता रहें डाक घर की हालत बेहद खराब हो चुकी है। यह ककरहटी नगर के लिए चिंता का बिषय है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!