
*प्रशासन की अतिरिक्त आय के फेर में जा रही जाने
कुरारा हमीरपुर।थाना क्षेत्र के कुरारा मनकी मार्ग में मोरम से लोड ट्रैक्टर की टक्कर से 8 वर्षीय छात्रा चपेट में आने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वही गुस्साये ग्रामीणों ने मोरम से लोड ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया जिससे ट्रैक्टर धू धू कर जलने लगा वही मनकी कुरारा मार्ग में गुस्साये ग्रामीणो ने जाम लगा दिया , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के समझाने के बाद 3 घंटे बाद जाम खुल सका , पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर शव को पीएम के लिए भेजा ।
थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव निवासी पूजा सिंह कस्बे के आर एन गुरुकुलम पब्लिक स्कूल में अध्यापक थी जहां उसकी 8 वर्षीय पुत्री कौशिकी कक्षा 2 की छात्रा थी वही शुक्रवार को 11 बजे छुट्टी होने के बाद अपने स्कूल की दूसरी छात्रा शुभी सिंह के साथ स्कूटी में गांव के लिए निकली थी वही कुरारा मनकी मार्ग में कुतुबपुर गांव के पहले मोरम से लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी में सवार कौशिकी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं शुभी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे पुलिस स्थानीय सीएचसी उपचार के लिए ले गया जहाँ हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वही गुस्साये ग्रामीणों ने कुरारा मनकी मार्ग में शव रखकर जाम लगा दिया वही घंटो ग्रामीण और पुलिस की नोकझोंक होती रही वहीं गुस्साये ग्रामीणों ने शव ले जाने से मना कर दिया और ट्रैक्टर में आग लगा दी जिससे धु धु कर ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया , गुस्साए ग्रामीणों को देख मौके पर कुरारा थाना पुलिस , कोतवाली पुलिस , डायल 112 की सभी पुलिस मौके पर पहुची , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के घंटों समझाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम खोला और शव को ले जाने दिया, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

