Basti News: उड़न दस्ते ने चार स्थानों पर पकड़े 6.57 लाख रुपये बस्ती। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के पांच अलग-अलग स्थानों पर उड़नदस्ता ने ताबड़तोड कार्रवाई की। यहां चार स्थानों पर टीम ने 6.57 लाख रुपये बरामद किए। इसके वैध कागज न दिखा पाने के कारण रुपये जब्त कर लिए गए।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के थानेदार महेश सिंह व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्य पालक मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश गुप्ता ने हर्रैया के पास जांच के दौरान बहेरा निवासी रामभवन के पास से 97 हजार रुपये बरामद किए। वैध कागज प्रस्तुत न करने के कारण इसे जब्त कर लिए गए दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष दुबौलिया चंद्रकांत पांडेय तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट मितेंद्र स्वरूप पांडेय टीम के साथ चौकी डेईडीहा में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रुदौली निवासी अरबाज व अजय कुमार निवासी पुरे कल्याण थाना रामसनेही घाट बाराबंकी की गाड़ी रोकी। इनके पास से 75000 व 68000 रुपये के साथ कुल 1,43,000 रुपये मिले। इतने रुपये रखने का कारण व प्रपत्र के बारे में पूछा गया तो दोनों कुछ भी स्पष्ट बताने में असमर्थ रहे। थानाध्यक्ष दुबौलिया की मौजूदगी में बरामद रुपये को जब्त कर लिए गए।वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के देईपार चौराहे पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार के बैग से तीन लाख पचास हजार रुपये बरामद किए। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे एक बाइक से दो लोग आ रहे थे, जिन्हें बैरियर पर रोककर चेक किया गया। थानाध्यक्ष दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे राम दास निवासी सल्टोआ के पास एक काले रंग के बैग से तीन लाख पचास हजार रुपये मिले, जो मौके पर रुपये के संबंध में कागजात व रसीद नहीं दिखा सके। मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार यादव ने रुपये को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेंद्र कुमार मिश्रा ने चेकिंग के दौरान पंचमोहनी में अविनेश कुमार उर्फ डब्लू चौधरी निवासी ग्राम पटखौली थाना सोनहा की कार जिस पर सपा का झंडा व गाड़ी पास लगा हुआ था, के पास से 67500 रुपये बरामद किए। पूछताछ में अविनेश कुमार उर्फ डब्लू चौधरी ने बताया कि वह ठेकेदारी का कार्य करते हैं। मौके पर कागजात मांगा गया तो नहीं दिखा सके। इस रुपये को भी सीज कर दिया गया।
ईद मिलादुन्नबी के शुभ मौके पर बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग, रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
1 day ago
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से किया हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
2 days ago
80वां स्वतंत्रता दिवस : रेलवे इंस्टीट्यूट दल्ली राजहरा में गूंजे देशभक्ति के सुर, विजेता बने दीपक सोना
2 days ago
ईद मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित करने हेतु रजा यूनिटी फाउंडेशन ने एसडीएम को लिखा पत्र
3 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के बीच मनाव युवा मिशन ने जगाई देशभक्ति की अलख
4 days ago
सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे
4 days ago
अनाज किराना व्यापारी संघ दल्ली राजहरा ने शासकीय माध्यमिक शाला पंढर दल्ली के विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री
5 days ago
राजहरा के युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ‘फ्रेंड्स फॉरएवर हेल्थ सपोर्ट’ ग्रुप का किया गठन,युवाओं की अच्छी सोच: हर हफ्ते जुटाएंगे राशि, जरूरतमंदों और घायलों का करेंगे इलाज
5 days ago
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ग्राम रजही में ग्रामीणों ने देशभक्ति का लिया संकल्प