Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

विदिशा-मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत डेयरी पदार्थों की सेम्पलिंग


*मिलावट से मुक्ति अभियान*
मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत डेयरी से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की कार्यवाही की गई

कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने जिले के आम नागरिकों की सेहत को ध्यानगत रखते हुए मिलावट से मुक्ति अभियान तहत जिले में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों में विक्रय होने वाले खाद्य पदार्थों की जांच परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त निर्देशों के परिपालन में खाद्य औषधि प्रशासन के द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की जांच-पड़ताल सतत जारी है इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम के द्वारा विदिशा नगरीय क्षेत्र के बरईपुरा चैराहा स्थित गोकुल डेयरी से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती एडलीन ई पन्ना ने बताया कि गोकुल डेयरी से श्रीधि ब्रांड के टोंड मिल्क, डबल टोंड मिल्क, दही, छाछ के सैंपल एकत्रित किए गए हैं। एकत्रित किए गए खाद्य सैंपल को जांच परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!