Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में लगे जयकारे, महिलाओं ने गाये मंगलगीत

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में लगे जयकारे, महिलाओं ने गाये मंगलगीत

लालगंज, प्रतापगढ़। पूरे मकन इटौरी में चल रही श्रीमदभागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे दिखे। कथाव्यास आचार्य सर्वेशपति तिवारी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा प्रसंग में कहा कि जब जब पृथ्वी पर अत्याचार व दुराचार आदि बढ़ता है तो उसे समाप्त कर धर्म की स्थापना के लिए भगवान का अवतार होता है। आचार्य ने कहा कि मनुष्य भगवान की भक्ति से मोक्ष को प्राप्त करता है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुन पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालु जयकारे लगाने लगे। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकी निकाली गयी। महिलाओं ने मंगल गीत गाये। नंद के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की जैसे भजनों से पाण्डाल और भक्तिमय हो उठा दिखा। मुख्य आयोजक पारसनाथ तिवारी ने स्वागत व कुसुम ने आभार जताया। इस मौके पर कल्पनाथ तिवारी, ज्ञानप्रकाश मिश्र, संतोष मिश्र, दिनेश तिवारी, संदीप तिवारी, संजय, अवनीश, रजनीश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!