मतदान कराकर वापस लौटे दलों का पुष्प मालाओं से स्वागत
शाजापुर, 13 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदान कराकर वापस लौटने पर कालापीपल के मतदान दल का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने पुष्पहार से स्वागत किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ श्री राजकुमार मंडल, तहसीलदार श्री कैलाश सस्त्या सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इसी तरह शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के तहसीलदार शाजापुर श्रीमती मधु नायक ने शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नया समाजखेड़ा मतदान केन्द्र से सर्वप्रथम मतदान दल सामग्री जमा करने पहुंचे दल का पुष्प हार से स्वागत किया। इसके उपरांत सामग्री वापसी केन्द्र पर अन्य मतदान दल भी पहुंचे, जिनका भी स्वागत किया गया।
सामग्री जमा करने में सावधानियां बरतें
लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदान कराकर वापस लौटने वाले मतदान दलों से सामग्री प्राप्त करने में सावधानी रखें। यह बात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर में जाकर प्रशिक्षण देते हुए कही। कलेक्टर ने सामग्री जमा करने के विषय में विस्तार से समझाया।
सामग्री जमा करने के कार्य का निरीक्षण
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने मतदान दलों से प्राप्त की जा रही सामग्रियों के काउंटर का निरीक्षण किया। यहां तैनात कर्मियों से सामग्री प्राप्त की जाने की प्रक्रिया के बारे में पूछा। साथ ही सामग्री जमा कराने आए मतदान दलों से चर्चा भी की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर भी मौजूद थे।
शाजापुर में शाम 6.00 बजे तक लगभग 76.20 प्रतिशत मतदान हुआ
लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए आज 13 मई 2024 को जिले में शाम 6.00 बजे तक लगभग 76.20 प्रतिशत मतदान हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 167-शाजापुर में 76.40 प्रतिशत, 168-शुजालपुर में 76.10 तथा 169-कालापीपल में 76 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी अनंतिम है।
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
2 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
1 week ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
1 week ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
1 week ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
1 week ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस
1 week ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के बैनर तले डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में 1- हथुआ राज2- बिहारी फेमस 22 व्यंजन 3- गुरुद्बारा पटना की सुटिंग अनुमति मिला
1 week ago
12वीं बोर्ड परीक्षा में समृद्धि कासर बनीं स्कूल टॉपर, निर्मला स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम