Uncategorizedअन्य खबरेजमशेदपुरझारखंडताज़ा ख़बरें

जमशेदपुर। सोमवार को जमशेदपुर के सुंदर नगर मंडल में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया

जमशेदपुर। सोमवार को जमशेदपुर लोकसभा के सुंदर नगर मंडल में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। परसुडीह मेन रोड स्थित प्रमोद नगर में बनाये सुंदर नगर मंडल के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन

जमशेदपुर के सांसद सह प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने किया। इस दौरान पुर्व विधायक मेनका सरदार विधानसभा के प्रभारी देवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव एवं मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती समेत पार्टी के अन्य वरीय नेतागण मौजूद रहे।

उद्घाटन के पश्चात सांसद बिद्युत महतो ने कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर चुनावी मंथन किया। वहीं, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में मंडल अधीन सभी बूथों पर प्रत्याशी बिद्युत महतो को बड़े अंतर से वीजयी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत सभी मंडलों में चुनावी कार्यालय खोले जा रहे हैं। कार्यालय खुलने से एक ओर जहां चुनावी अभियान को गति मिलेगी, वहीं दूसरी ओर संगठन को बड़ी विजयश्री दिलाने संबंधी रणनीति तैयार की जा सकेगी। यह कार्यालय सुंदर नगर क्षेत्र के मध्य में बना है जहां कार्यकर्ता, समर्थक व आमजन अपनी बातों को आसानी से पहुंचा सकेंगे। वहीं, उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं को संग लेकर जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यरूप से लल्लन यादव, वरुण सिंह,विजय विश्वकर्मा, सुमित शर्मा, दीपू शर्मा, आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!