शाजापुर में शाम 5.00 बजे तक 73.01 प्रतिशत मतदान हुआ
शाजापुर, 13 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए आज 13 मई 2024 को जिले में शाम 5.00 बजे तक 73.01 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रात: 7.00 बजे से ही मतदाताओं ने कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किया।
मॉकपोल के बाद मतदान शुरू हुआ
जिले के 836 मतदान केन्द्रों पर मॉकपोल के पश्चात प्रात: 7.00 बजे से मतदान शुरू हुआ। मॉकपोल की प्रक्रिया प्रात: 5.30 बजे से शुरू हो गई थी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने मॉकपोल प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी कलेक्टर सभा कक्ष में कम्युनिकेशन टीम के साथ ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी भी मौजूद थे।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने किया मतदान
आज प्रात: लोकसभा निर्वाचन के लिए चल रहे मतदान में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत सहित विभिन्न अधिकारियों ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
जिले में मतदान के प्रति लोगों में भारी उत्साह
लोकसभा निर्वाचन के लिए आज संपन्न हुए मतदान के प्रति जिले के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रात: से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई थी। प्रात: 9.00 बजे तक 18.07 प्रतिशत, प्रात: 11.00 बजे तक 37.63, प्रतिशत दोपहर 1.00 बजे तक 54.04 प्रतिशत, अपरान्ह 3.00 बजे तक 64.28 प्रतिशत तथा शाम 5.00 बजे तक 73.01 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केन्द्रों पर शाम 6.00 बजे तक मतदान होगा।
मतदान के प्रति बुजुर्गों एवं दिव्यांगों ने भी जागरूकता दिखाते हुए मतदान किया। सभी मतदान केन्द्रों पर बुजुर्गों एवं दिव्यांगों द्वारा किये जा रहे मतदान की लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी।
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
3 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
1 week ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
1 week ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
1 week ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
1 week ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस
1 week ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के बैनर तले डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में 1- हथुआ राज2- बिहारी फेमस 22 व्यंजन 3- गुरुद्बारा पटना की सुटिंग अनुमति मिला
1 week ago
12वीं बोर्ड परीक्षा में समृद्धि कासर बनीं स्कूल टॉपर, निर्मला स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम