अन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

दर्दनाक सड़क हादसा.. तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर.. बाइक सवार आया ट्रेलर के पहिये के नीचे.. एक कि हुई दर्दनाक मौत.. दो हुए घायल

कोरबा : कटघोरा से कोरबा रोड पर जेन्जरा के पास गोड़मा नाला के समीप आज सुबह 11:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया जहां एक मोटर सायकल सवार को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर के चक्के के नीचे आ गया। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही बाइक में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तथा 6 वर्षीय एक बच्ची को मामूली चोट आई।

हादसे के बाद दुर्घटना कारित कार वाहन मौके से फरार हो गया व ट्रेलर को रोक लिया गया। घटना के बाद स्थानीय राहगीरों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। और वाहनों का जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कटघोरा थाना में दी। जहां मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस व 108 वाहन ने घायलों को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया तथा मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार मृतक व घायल एनटीपीसी जमनीपाली पाली निवासी बताये जा रहे है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया और दुर्घटना कारित कार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!