अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें
Trending

अवैध रूप से हो रही सेप्टिक टैंक की सफाई

जिला संवाददाता

अवैध रूप से हो रही सेप्टिक टैंक की सफाई

शहर में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए निजी ठेकेदार अवैध रूप से सक्रिय हैं । बिजली के खंभों या दीवारों पर ‘ सीवर टैंक सफाई के लिए संपर्क करें ‘ संबंधी विज्ञापन लगाकर ये खेल धड़ल्ले से चल रहा है । ये ठेकेदार मानव मल को नालों में फेंक रहे हैं । ये इसको विधिवत रूप से निस्तारित करने के लिए नगर निगम के प्लांट में जा नहीं सकते । क्योंकि नगर निगम में इनका पंजीकरण है । नगर निगम की ओर से इन पर अंकुश नहीं लगाया जा पा रहा है । यह व्यवस्था न बनने से नगर निगम की आय भी प्रभावित हो रही है । नगर निगम की ओर से पूर्व में आदेश जारी किए गए थे कि सेप्टिक टैंक साफ करने वाले निजी ठेकेदार पहले नगर निगम में पंजीकरण कराएं । इसके बाद वे टैंक को खाली करने के लिए अधिकृत हो सकेंगे । नालों में बहाया गया मल नदियों में मिलकर जल को दूषित करता है । अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया पूर्व में भी कुछ ठेकेदारों ने नगर निगम में संपर्क कर पंजीकरण कराया है । कुछ लोग अवैध तरीके से टैंक को साफ कर रहे हैं तो इनके विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!