Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

उज्जवला गैस कनेक्शन है तो 30 मई तक करवा लें KYC अन्यथा सब्सिडी होगी बंद

उज्ज्वला ईंधन गैस हितग्राहियों को 31 मई 2024 तक गैस कनेक्शन का केवायसी करना अनिवार्य है। यदि समय पर केवायसी नहीं कराया तो सब्सिडी का लाभ उन्हें नहीं मिल पाएगा। इस संबंध में गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश अनुसार उज्जवला सिलेंडर कनेक्शन के हितग्राही जिन्होंने अभी तक अपना केवायसी नहीं कराया है, उन्हे 31 मई 2024 तक का समय गैस कंपनियों ने समय दिया है।

सब्सिडी 1 जून से खाते में आना बंद हो जाएगी

ऐसे हितग्राही जिन्होंने अभी तक अपनी उज्जवला सिलेंडर कनेक्शन का केवायसी ना कराया हो, वह शीघ्र ही एजेंसी में आकर अपना केवायसी करा लें, अन्यथा उनकी सब्सिडी 1 जून से खाते में आना बंद हो जाएगी। यह आदेश भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा पूर्व में भी जारी किया जा चुका है। केवायसी नहीं कराया तो उज्जवला हितग्राहियों की सब्सिडी नहीं आएगी, इसलिए उज्ज्वल हितग्राहियों से एजेंसी संचालकों ने निवेदन किया है, कि 30 तारीख के पहले अपनी गैस एजेंसी के सभी उज्जवला हितग्राही जिनके पास उज्जवला गैस कनेक्शन है, पहुंचकर अपनी केवायसी करवा लें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!