UP के इस जिले में चुनाव बाद घर-घर लगेंगे 4 जी स्मार्ट मीटर, इस कंपनी को दिया गया ठेका
जनपद में विद्युत चोरी पर लगाम लगाने को विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। अब उपभोक्ताओं के यहां 4 जी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जिससे बिजली की वास्तविक खपत के अनुसार ही बिल देना पडे़गा।बांदा जनपद के विद्युत वितरण खंडों में एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर जिओ टैगिंग किया जा चुका है और लोकसभा चुनाव के बाद घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो जायेगा।विद्युत चोरी पर लगाम लगाने को विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। अब उपभोक्ताओं के यहां 4 जी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जिससे बिजली की वास्तविक खपत के अनुसार ही बिल देना पडे़गा। जनपद के विद्युत वितरण खंडों में एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर जिओ टैगिंग किया जा चुका है और लोकसभा चुनाव के बाद घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो जायेगा।जनपद में विद्युत चोरी पर लगाम लगाने तथा बिलिंग में इजाफा करने के लिए पावर कारपोरेशन ने घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू कर दी है। बिजली चोरी रोकने समेत अन्य सुविधाओं के लिए बांदा विद्युत वितरण मंडल में 3 लाख 45 हजार 4 जी स्मार्ट मीटर लगाने की विभाग की योजना है।तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूपस्मार्ट मीटर लगाने के लिए पॉवर कारपोरेशन और जीनस पॉवर सल्यूशंस लिमिटेड कंपनी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।जिले के विद्युत वितरण खंडों में करीब एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर जियो टैगिंग किया जा चुका है।बिजली विभाग के अधिकारियों की मानें तो स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली चोरी के मामलों पर अंकुश लगेगा और उपभोक्ता उपयोग के अनुसार ही बिल अदा करेंगे।कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर जियो टैगिंग का काम शुरू कर दिया है और अगले माह से नगरीय विद्युत वितरण खंड से स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत की जा सकती है।अधिशाषी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रकाश देव पांडेय ने बताया कि 4 जी स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली चोरी पर रोक लगेगी। साथ ही लाइन लास व कटियाबाजी से निजात मिलेगी। 4 जी स्मार्ट मीटर में आन आफ का विकल्प भी होगा। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली की वास्तविक खपत के अनुसार ही बिल देना पड़ेगा। मोबाइल की तरह रिचार्ज होंगे स्मार्ट मीटर।मीटर पर रुपए खत्म होने पर ऑनलाइन ही बिजली कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। इससे बिजली कर्मियों को घर-घर जाकर मीटर की रीडिंग लेने से छुटकारा मिल सकेगा। साथ ही गलत रीडिंग और बिल से संबंधित शिकायतों से भी निजात मिलेगी।मीटर की रीडिंग ऑनलाइन कंट्रोल रूम से ही लेकर बिल जनरेट कर दिया जाएगा और बिल का पूरा डिटेल मीटर पर ही डिस्प्ले होने लगेगा।कंट्रोल रूम से ही यह भी पता लगाया जा सकेगा कि किस ट्रांसफार्मर पर बिजली चोरी की जा रही है।स्मार्ट मीटर में खास बात यह भी होगी कि उसमें ऑन-ऑफ करने का विकल्प भी मिलेगा, जिससे उपभोक्ता घर से बाहर जाने पर मीटर को बंद कर सकता है।कुल मिलाकर स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता को उतना ही बिल देना होगा जितने का वह उपयोग करेगा।
दाबे खोखले खरगापुर नगर परिषद की लापरवाही से प्यासी पड़ी निशुल्क प्याऊ। राहगीरों कि सुध लेने वाला कोई नहीं कागजों भरपूर सप्लाई
3 days ago
नर्मदापुरम में अखण्ड हिंदू वाहिनी ने किया जनसंपर्क , कार्यक्रम दी संगठन की जानकारी
4 days ago
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
5 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
1 week ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
1 week ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
1 week ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
2 weeks ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस