Uncategorizedअन्य खबरेआगराउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अखिलेश यादव को सुनने व्यापारी भी पहुंचे जीआईसी मैदान आगरा 29-4-2024 मुकेश कुमार की रिपोर्ट

 अखिलेश यादव को सुनने व्यापारी भी पहुंचे जी आई सी मैंदान
[29/04, 6:58 pm]  आगरा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के दोनों प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम सुरक्षित आगरा लोकसभा एवं रामनाथ सिकरवार फतेहपुर सीकरी लोकसभा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की ।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अबतक देश की जनता को खोखले वाएदे कर गुमराह करने का काम किया है।
अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जुमले वाली सरकार को इस बार उखाड़ कर फ़ेंकना है
उन्होंने मंच से यह भी वायदा किया गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिता कर दिल्ली में गठबंधन की सरकार बनानी है
साथ ही कहा कि आगरा की जनता के दिलों की धड़कन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री रामजी लाल सुमन को हमने राज्यसभा में भेज कर आगरा के विकास की गति को बढ़ाया है
पुनः उन्होंने गठबंधन के दोनों प्रत्याशीओं को भारी बहुमत से जिताने की अपील की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को सुनने मोतीगंज और छत्ता बाजार के व्यापारी अधिक संख्या में व्यापारी नेता रमन लाल गोयल के नेत्रत्व में पहुंचे प्रमुख रूप से लक्ष्मी नारायण अगरवाल, अर्जुन देव अरोड़ा, सुनील सिंघल मनोज अगरवाल, हाजी इल्यास अख्तर वारसी, आदिल हुसैन, सचिन अगरवाल, अरुण गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, शहजाद हुसैन, भाई जाहिद कुरेशी, विक्रम गुप्ता, यामीन क़ादरी आदि अनेक व्यापारी सभा में उपस्थित थे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!