इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में नंदबाग कॉलोनी रोड पर स्कीम नंबर 155 में नंदबाग रोड पर आइडिया की मल्टी के पीछे एक युवक का खून से सना शव बोरे में मिलने से सनसनी मच गई। आज सुबह निगमकर्मी सफाई कर रहे थे, तभी वहां बदबू आने पर निगमकर्मियों ने बोरा देखा और एरोड्रम थाने की पुलिस को सूचना दी। इस पर एरोड्रम थाने के टीआई, मल्हारगंज थाने के एसीपी और एडिशनल डीसीपी मौके पहुंचे।
पुलिस ने बोरे को खुलवाया तो उसमें से एक 35 से 40 वर्षीय युवक की खून से सनी लाश मिली। मृतक के िसर और शरीर पर चोट के कई निशान मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
एडिशनल डीसीपी आलोक कुमार के मुताबिक हत्या कर शव को बोरे में बांधकर फेंका गया है। मृत युवक के हाथ-पैर बंधे हुए हैं। उसके शरीर पर मात्र अंडरवियर है, बाकी कपड़े नहीं है। युवक के गले में ओम का लॉकेट पहना हुआ भी मिला है। इससे प्रतीत होता है कि युवक हिंदू धर्म का है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस की लापरवाही आई सामने
जांच करने पहुंची एरोड्रम थाने की पुलिस सबूत जुटाने की बजाए मिटाने का काम कर बैठी। उन्होंने निगमकर्मी से बोरा खुलवाया। इससे कई सबूत मिट गए। इस दौरान पुलिस ने एफएसएल से जुड़े साक्ष्यों को जमा करने में गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे आरोपियों के हाथ के निशान के साथ ही अन्य कई सबूत नष्ट हो गए। यहां पुलिस को एफएसएल टीम को बुलवाकर सबूत जुटाने चाहिए थे। पुलिस की इस लापरवाही से जांच में देरी होने और मामले का खुलासा होने में लंबा समय लग सकता है।
गोपालगंज बिहार। बिहार सरकार द्बारा 45 फिल्मों की सुटिंग अनुमति दी गयी है जिसमें 38 फीचर फिल्म, 6 डाकयूमेंटी फिल्म एवं एक वेवसीरीज है तथा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में मईया थावे वाली, बिहार का जलवा, बौद्ध गया का महाबोधि मंदिर, अंधेरे में रोशनी की किरण, डिजिटल युग का संस्कार, बिहार बिधान सभा अध्यक्ष अप टू 2025 प्रमुख डाकयूमेंटी फिल्म है।
1 day ago
कलेक्टर विवेक श्रोतिय द्वारा आज क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों के खेतों का निरीक्षण
1 day ago
दर्दनाक हादसा: श्रमवीर चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, लोगों में भारी आक्रोश
2 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एससी-एसटी राहत प्रकरणों पर उच्च स्तरीय समन्वय बैठक
2 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की महत्वपूर्ण बैठक
2 days ago
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने टीकमगढ़ जिला बैठक जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलों अभियान को संबोधित
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बाल बिबाह पर आधारित टेली फिल्म ” अंधेरे में रोशनी की किरण ” प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा शीघ्र जनमानस के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार समीर एव सोनी है तथा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल, सह निर्माता सुधा तिवारी, निदेशक समीर, दिवाकर द्विवेदी, पटकथा लेखक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल है। फिल्म सुटिंग का अनुमति बिहार फिल्म निगम से प्राप्त हेतथा फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म प्रोडूसर एसोसिएशन द्बारा मिला है।
3 days ago
मुस्कान अभियान, एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया जनपद के गैस एजेन्सी की बड़ी लापरवाही उजागर. डीएम ने दिया FIR के आदेश। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक एक झटके मे सभी हुए लाईन हाजिर। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट