मक्सी गौ-तस्करी के मामले में दिनांक 15.03.2024 से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिंह राजपूत साहब के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान टी एस बघेल साहब एवं अनुभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपाल सिंह चौहान अनुभाग शाजापुर ने निर्देशन में मक्सी पुलिस टीआई भीम सिंह पटेल के द्वारा टीम गठित कर इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसके अंतर्गत मक्सी नगर में गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी के मामले में लिप्त 6 आरोपियों जिनमे 1. अनिल पिता बालचंद लोधी विष्णु पिता चंदर लोधी निवासी मक्सी, 2. साबिर पिता रजाक खान निवासी सारंगपुर, 3. मुनव्वर खाँ पिता सत्तार खान निवासी सारंगपुर 4. असीम पिता सलीम खान निवासी काला भाटा मक्सी 5. चेतन पिता मनोहरसिंह गुर्जर निवासी ग्राम हनोती 6. शाहरुख पिता भुरुशाह निवासी काला भाटा मक्सी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 168/2024धारा 4, 6,9मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिशेध अधिनियम व ।। घ पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसमे 5 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अपराध में फरार आरोपी शाहरुख पिता भुरुशाह की तलाश जारी थी, जिसको दिनांक 25.04.2024 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शाहरुख खाँ पिता भुरुशाह उम्र 25 साल निवासी काला भाटा मक्सी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो पीकअप क्रमांक MP 13 GB 2252 को जप्त किया गया। आरोपी द्वारा उक्त वाहन में परिवहन किये गये 06 केडे बाजार में बेचना बताने से आरोपी के कब्जे से नगदी 5000 रुपये जप्त किये गये है। उक्त आरोपी अपने साथीयों के साथ गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी में लिप्त रहा हैं। मक्सी थाना क्षेत्र हाट/बाजार में गाय/बेल/केडे पर पुर्णतः प्रतिबंध है। यदि थाना क्षेत्र में कोई गोवंश के अवैध परिवहन व तस्करी करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। उक्त जप्तशुदा बोलेरो पीकअप क्रमांक MP 13 GB 2252 को राजसात करने की कार्यवाही भी मक्सी पुलिस द्वारा की जा रही है। इसी प्रकार मक्सी पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही की जावेगी किसी भी प्रकार गोवंश तस्करी करने वाले को बक्शा नही जावेगा।
इस कार्यवाही में टीआई भीम सिंह पटेल, सउनि संजय सावनेर, सउनि अभिषेक दीक्षित, सउनि संतोष रघुवंशी, प्र आर. राहुल पटेल, प्र आर. निलेश जामलिया, प्र. आर. पुष्पेन्द्र चन्देल, आर. जगदीश आरक्षक अरुण सितपरा, आरक्षक कुमेरसिंह यादव, आरक्षक दीपक यादव, आरक्षक राहुल जाट, महिला आर. ऋतुबाला पाटीदार सहित स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
समर कैंप 2026 स्कूल की तैयारी अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित
3 days ago
गोपालगंज बिहार। 33 वां राष्ट्रीय एकयुप्रेशर चिकित्सक सम्मेलन 26 म ई 26 एकयुप्रेशर दिवस डा0 चंद्रमा प्रसाद गुप्त की 105 वीं जयंती पर पुराना सचिवालय सभागार में एकयुप्रेशर काउंसिल, बिहार एकयुप्रेशर योग कालेज एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन द्बारा होगा।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त डाकयूमेंटी फिल्म ” गुरूद्वारा पटना की सुटिंग डा0 श्री प्रकाश बरनवाल प्रबंध निदेशक प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के मार्गदर्शन में 25.5.26 को होगी। इस डाकयूमेंटी फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक, काम करने के इच्छुक पुरुष, महिला कलाकार 24.5.26 को 9934969232 पर दिन के 10 बजे से दिन के 12 बजे तक संपर्क करने की कृपा करेंगे।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार कला एवं संस्कृति बिभाग गोपालगंज जिला प्रशासन द्बारा आम्रपाली कलाकार प्रशिक्षण केंद्र गोपालगंज में बर्ष 6 के उपर बालक बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
1 week ago
सड़क हादसा: विवाह समारोह में शामिल युवक की दर्दनाक मौत
1 week ago
नागपुर में आयोजित “जलसंवाद” और “जलक्रांति” सम्मेलन में होंगी शामिल पद्मश्री शमशाद बेगम, जल संरक्षण पर होगा मंथन
1 week ago
वाहन इंधन खर्च को कम करने के लिए एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारियों के लिए ‘वाहन पूलिंग’ की व्यवस्था की जाएगी
1 week ago
रुबात घोटाला NHRC ने सैफ अली खान की सबा सुल्तान के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच बैठाई। होटल कारोबारी सिकंदर हाफिज भी रडार पर मुख्य सचिव को दूसरा नोटिस
1 week ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार के बैनर तले डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में 1- हथुआ राज2- बिहारी फेमस 22 व्यंजन 3- गुरुद्बारा पटना की सुटिंग अनुमति मिला
1 week ago
12वीं बोर्ड परीक्षा में समृद्धि कासर बनीं स्कूल टॉपर, निर्मला स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम